वैदिक ज्योतिष के अनुसार सभी 9 ग्रहों का हमारे जीवन पर प्रभाव रहता है। वहीं ग्रह समय- समय पर अस्त और राशि परिवर्तन भी करते रहते हैं। आपको बता दें कि कर्मफल दाता शनि देव अस्त होने जा रहे हैं। शनि देव 22 जनवरी को अस्त होकर 24 फरवरी 2022 को उदय होंगे। इस दौरान शनि ग्रह लगभग 33 दिन तक अस्त रहेंगे। 33 दिनों की ये अवधि 4 राशि वालों के लिए थोड़ी कष्टकारी साबित हो सकती है। आइए जानते हैं ये 4 राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि: इस राशि वालों की भी मु्श्किलें बढ़ने के आसार रहेंगे। सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। साथ ही कार्यस्थल में आपकी इमेज खराब होने का खतरा रहेगा। कर्क राशि पर चंद्र देव का आधिपत्य है और वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि देव और चंद्र देव में शत्रुता का भाव है, इसलिए नौकरीपेशा जातकों को कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त करने में आप असफल रहेंगे।
मिथुन राशि: आपके लिए शनि देव का अस्त होना अच्छा संकेत नहीं है। साथ ही मिथुन वालों पर शनि ढैय्या भी चल रही है। इसलिए 33 दिनों की ये अवधि आपके लिए विशेषतौर पर कष्टदायी साबित हो सकती है। इस राशि वालों को स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पेट से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं। खान-पान में विशेष सावधानी बरतनी होगी। बाहर का खाना खाने से बचें। प्रेम संबंधों में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या राशि: इस दौरान आपको आपकी मेहनत का फायदा मिलता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आपके खर्च अचानक से बढ़ सकते हैं। सेहत बिगड़ सकती है इसलिए सतर्क रहें। इस राशि वालों को भी स्वास्थ्य समस्याओं से दो चार होना पड़ सकता है। इस दौरान गले, छाती, कमर और दांतों में दर्द की समस्या हो सकती है।
तुला राशि: इस राशि वालों को करियर लाइफ में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर आपकी छवि खराब करने की कोशिश की जा सकती है। इस दौरान आपको हर काम में सफलता बड़ी ही देरी से मिलने के आसार रहेंगे। हर क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022