Today Panchang 21 August 2021 (आज का पंचांग): उत्तर भारत में बसंत पंचमी का त्योहार बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। कहते हैं कि विद्यादात्री मां सरस्वती का जन्म इस दिन हुआ था, इसलिए सरस्वती पूजा हर साल माघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। वहीं, इस दिन कई लोग कामदेव की पूजा भी करते हैं। इस दिन के साथ ही, बसंत ऋतु का आगमन हो जाता है। ऋतुओं का राजा कहलाने वाले बसंत के मौसम में पेड़-पौधों पर नए फूल-फल और पत्ते लगते हैं। कहीं पंडाल लगाए जाते हैं तो कुछ जगहों पर पतंगबाजी का कार्यक्रम भी होता है। आइए जानते हैं कि इस दिन कितने शुभ और अशुभ मुहूर्त रहेंगे –
तिथि व नक्षत्र कौन से हैं: मंगलवार, 16 फरवरी 2021 को माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय का समय 06 बजकर 59 मिनट है, जबकि सूर्यास्त शाम के 06 बजकर 12 मिनट पर होगा। रात के करीब 09 बजे तक इस दिन रेवती नक्षत्र रहेगा, इसके बाद अश्विनी नक्षत्र लगेगा। इस दिन चंद्र की राशि मीन जबकि सूर्य की राशि कुंभ है।
कितने रहेंगे शुभ मुहूर्त: इस दिन 16 फरवरी सुबह 5 बजकर 16 मिनट से ब्रह्म मुहूर्त की शुरुआत होगी जो अगले दिन सुबह 6 बजकर 7 मिनट तक है। बसंत पंचमी के दिन अभिजित मुहूर्त भी रहेगा, इसका समय दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से लेकर 12 बजकर 58 मिनट तक होगा। जबकि शाम 6 से साढ़े 6 तक गोधूलि मुहूर्त रहेगा। वहीं, अमृतकाल का मुहूर्त शाम 6 बजकर 18 मिनट से रात 8 बजे तक होगा। इसके अलावा, रात 9 से अगली सुबह 7 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। साथ ही, इस समय तक रवि योग भी रहने वाला है।
जानें किस समय रहेगा राहु काल: इस दिन दोपहर 3 बजकर 24 मिनट से 4 बजकर 48 मिनट तक राहुकाल रहेगा। इस दौरान किसी भी शुभ कार्य को करने से बचें। वहीं, दोपहर साढ़े 12 से 2 बजे तक गुलिक काल रहेगा, जिसे अशुभ समय माना जाता है। सुबह 7 से रात 9 बजे तक पंचक भी लगा हुआ है। इसके अलावा, सुबह सवा 9 से 10 और सवा 11 से 12 बजकर 10 मिनट तक दुर्मुहूर्त का समय रहेगा।