ज्योतिष में जैसे मनुष्य की जन्म कुंडली देखकर उसके जीवन और भविष्य के बारे में बताते हैं। ऐसे ही सामुद्रिक शास्त्र में मनुष्य के शरीर के अंगों की बनावट और शरीर पर मौजूद तिल का रंग और साइज देखकर फलित करते हैं। आज हम बात करने जा रहे हैं उन लोगों के बारे में जिनकी गर्दन पर तिल होता है। गर्दन पर तिल होने से लोगों की खूबसूरती तो बढ़ती ही है साथ ही उनके भाग्य पर भी इसका सीधा प्रभाव पड़ता है।
सामुद्रिक शास्त्र गले पर तिल होने के कई मतलब बताए हैं। अलग-अलग तिल का मतलब भी अलग ही होता है। गले के अलग हिस्सों पर होने वाले तिलों का अर्थ भी अलग होता है। समुद्र शास्त्र में ऋषि समुद्र ने इन अर्थों के बारे में गहराई से बताया है। आइए जानते हैं…
गले के बीच में हो अगर तिल:
जिन लोगों के गले के बीच में तिल होता है वो बहुत शांत स्वभाव के होते हैं। साथ ही ये लोग योजनाएं बनाने में माहिर होते हैं। परंतु दूसरों को हानि न पहुंचे इसका पूरा ध्यान रखते हैं। कोई भी कार्य स्वयं के विवेक से करना पसंद करते हैं। झूठ इन्हें बर्दाश्त नहीं होता है। दूसरों की भलाई करने के लिए ये सदैव तैयार रहते हैं।
गले के ऊपरी हिस्से पर तिल का मतलब:
गले के ऊपरी हिस्से पर तिल होने से व्यक्ति की सोचने-समझने की शक्ति बहुत अधिक होती है। ऐसे लोगों को अपनी जिन्दगी के सभी फैसलों के लिए ज्यादा विचार नहीं करना पड़ता है। इन लोगों को स्वतंत्रता भी पसंद होती है। साथ ही ये लोग अपनी बातों से हर किसी का दिल जीत लेते हैं।ये लोग दोस्ती निभाना भी अच्छे से जानते हैं। यह लोग ईमानदार व भरोसेमंद होते हैं। साथ ही इन लोगों से आप पर्सनल बातें भी शेयर कर सकते हैं।
गले के निचले हिस्से पर तिल:
ऐसे लोगों को कामुक माना जाता है। कहते हैं कि इन लोगों के बहुत सारे दोस्त होते हैं। साथ ही इन्हें छोटी उम्र में ही अपना जीवनसाथी मिल जाता है। इन लोगों अपने काम में किसी का हस्तक्षेप पसंद नहीं होता और ये कार्य को अपने तरीके से करना पसंद करते हैं। ये लोग रिश्ता निभाना अच्छे से जानते हैं। ये लोग रिश्ते के प्रति समर्पित होते हैं। ये लोग दिल के साफ होते हैं। ये जिस भी काम को जब तक पूरा नहीं कर लेते तब तक चैन से नहीं बैठते।
गले की दाहिनीं ओर तिल का मतलब:
जिनके गले के दाहिनीं ओर तिल होता है ऐसे लोग बहुत गुस्सैल होते हैं। इन्हें अक्सर चिड़चिड़ापन महसूस होता है। ये लोग कर्म करने पर ज्यादा विश्वास रखते हैं। समय से काम पूरा करना इनकी आदत होती है। ये लोग अपनी मेहनत से धनवान बन जाते हैं।
अपनी किस्मत खुद बनाने में रखते हैं विश्वास:
कहते हैं कि जिन लोगों के गले की बाहिनीं ओर तिल होता है वह बहुत तार्किक होते हैं। ये काफी मेहनत होते हैं और इसकी के दम पर लाइफ में अच्छा मुकाम हासिल कर लेते हैं। ये दिमाग के भी काफी तेज होते हैं। अपनी बुद्धि के बल पर ये कुछ भी हासिल करने में सक्षम होते हैं। साथ ही ये अपनी किस्मत खुद बनाने में विश्वास रखते हैं।
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022