Moles On Palm Meaning: वैदिक ज्योतिष में जैसे मनुष्य की जन्मकुंडली में स्थित ग्रहों का विश्लेषण करके उसके नेचर और भविष्य के बारे में बताया जाता है। ऐसे ही सामुद्रिक शास्त्र में मनुष्य के शरीर पर मौजूद अंगों की बनावट और तिल को देखकर उसके व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में बताया जाता है।

आपको बता दें तिल शुभ फल देगा या अशुभ। ये इस बात पर निर्भर करता है कि तिल किस स्थान पर है। वहीं सामुद्रिक शास्त्र में शुभ और अशुभ तिल दोनों के बारे में जिक्र मिलता है। आज हम बात करने जा रहे हैं हथेली पर मौजूद तिलों के बारे में। अक्सर सुना जाता है कि हथेली के अंदर अगर तिल बंद हो जाए तो ये शुभ माना जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि हथेली के अंदर बंद हो जाने वाला हर तिल शुभ हो। जानिए हथेली के कौन से तिल शुभ होते हैं और कौन से अशुभ…

 अनामिका उंगली पर तिल होना:

अनामिका उंगली पर तिल होने का मतलब है कि व्यक्ति को सरकारी क्षेत्रों में लाभ मिलेगा और समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। साथ ही आपको राजनीति में कोई बड़ा पद प्राप्त हो सकता है। वहीं रिंग फिंगर यानि अनामिका उंगली के नीचे सूर्य पर्वत पर तिल होने का मतलब है कि आपको सामाजिक और सरकारी क्षेत्रों में समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। क‌िसी कारण से समाज में आपकी छवि खराब हो सकती है। बिना किसी गलती के पुलिस और अदालती मामलों में आपको उलझना पड़ सकता है। साथ ही आपका अपने बॉस ने मतभेद रहें।

चंद्र पर्वत पर तिल: 

हथेली में चंद्र पर्वत पर तिल का निशान होना भी शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे लोगों का मन अकसर अस्‍थिर और अशांत रहता है। ऐसे व्यक्ति प्यार में अकसर धोखा खा जाते हैं। इन लोगों की शादी भी देर से होती है। ये लोग भावुक प्रवृत्ति के भी होते हैं। लेकिन ऐसे लोग खाने- पीने के शौकीन होते हैं। ये खुद भी खाना बनाने का शौक रखते हैं। ये खाने- पीने में खर्चीलें स्वभाव के माने जाते हैं।

छोटी उंगली पर तिल का होना:

छोटी उंगली पर तिल होने से व्यक्ति को आपार धन संपत्ति मिलती है। ऐसे लोग चल और अचल दोनों संपत्ति के मालिक होते हैं। साथ ये लोग भाग्य के भी धनी होते हैं और इन्हें पैतृक संपत्ति भी प्राप्त होती है। लेकिन जीवन में कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। खासकर ऐसे लोगों को वैवाहिक और लव लाइफ को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

मध्यमा उंगली पर तिल: 

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार बीच वाली उंगली पर तिल के होने से व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की करता है लेकिन इस उंगली के नीचे तिल का होना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे लोगों का भाग्य साथ नहीं देता। जीवन भर संघर्ष करना पड़ता है। ये लोग मेहनत तो खूब करते हैं। लेकिन इन्हें मेहनत के अनुरूप फल नहीं प्राप्त होगा। (यह भी पढ़ें)- 48 घंटे बाद ग्रहों के राजा सूर्य कुंभ राशि में करेंगे गोचर, इन राशियों पर पड़ेगा विशेष प्रभाव; खुल सकते हैं तरक्की के नए द्वार

हथेली पर तिल का होना: 

बाईं हथेली पर तिल होने से व्यक्ति जीवन में खूब नाम और पैसा कमाता है। लेकिन खर्चीले स्वभाव के चलते पैसा बच नहीं पाता है। दाएं हाथ के ऊपरी भाग पर तिल के होने से व्यक्ति धन-धान्य से संपन्न रहता है। ये लोग लैविश लाइफ जीना पसंद करते हैं। साथ ही इन लोगों को महंगी- महंगी चीजे खरीदने का शौक होता है, जिसके लिए ये खूब मेहनत करते हैं।

हाथ के अंगूठे पर तिल होना:

हाथ के अंगूठे पर तिल का निशान होने से व्यक्ति मेहनती और न्यायप्रिय होता है। यदि अंगूठे के नीचे तिल हो तो व्यक्ति के कई प्रेम संबंध रहते हैं। जिस कारण जीवन में परेशानियां भी उठानी पड़ती हैं। ऐसे लोग अत्याधिक खर्चा भी करते हैं। लेकिन इन लोगों के जीवन में धन की कमी नहीं होती। ये लोग अकूत संपत्ति के मालिक होते हैं। ये लोग अपनी शर्तों पर काम करना पसंद करते हैं। इन्हें स्वतंत्रता प्रिय होती है। (यह भी पढ़ें)- प्रतिष्ठा के दाता सूर्य और देवताओं के गुरु बृहस्पति की बन रही युति, इन 4 राशि की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार