सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अंगों की बनावट और तिलों के आधार पर मनुष्य के नेचर और भविष्य का विश्लेषण किया जाता है। मान्यता है कुछ तिल शरीर पर शुभ होते हैं तो कुछ अशुभ, ये सब निर्भर करता है तिल शरीर के किस स्थान पर है और उसका साइज, कलर क्या है।
आपको बता दें समुद्र शास्त्र के मुताबिक माथे पर तिल होना अद्भुत माना जाता है। कहते हैं कि बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जिनके माथे पर तिल होता है। साथ ही यह तिल सिर्फ भाग्यशाली लोगों के माथे पर ही होता है। आइए जानते हैं माथे पर तिल से जुड़ीं और खास बातें…
माथे के दाहिनीं ओर तिल:
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों के माथे के दाहिनीं और दिल होता है ऐसे लोग बहुत बुद्धिमान होते हैं। इन्हें जीवन में बहुत जल्द शीघ्रता मिल जाती है। ये लोग साहसी, चतुर, मेहनती और ईमानदार होते हैं। ये मेहनत करके किसी भी काम में सफलता हासिल कर सकते हैं। ये लोग धन जोड़ने में कम विश्वास रखते हैं। इनका मानना होता है, जिंदगी एक बार मिली है और इसका पूरा मजा लिया जाए।
माथे पर बाएं ओर तिल:
सामुद्रिक शास्त्र यह मानता है कि जिन लोगों के माथे के बाएं ओर तिल होता है उन लोगों का स्वभाव बहुत शांत होता है। ऐसे लोगों को जीवन में सफलता हासिल करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ती है। ये लोग लग्जरी लाइफ जीते हैं। इन्हें कंजूसी पसंद नहीं होती। ये ब्रांडेड चीजों में काफी पैसा खर्च करते हैं।
माथे के ऊपरी ओर तिल:
माथे के ऊपरी तिल होने से व्यक्ति को दैवीय शक्तियां प्राप्त होती हैं। ऐसे लोगों के बहुत से मित्र होते हैं। इन्हें बहुत अधिक परिवारिक सुख नहीं मिल पाता है। ये लोग दोस्ती निभाने में सबसे अच्छे होते हैं। ये लोग किसी से भले पहली बार मिले लेकिन उससे पूरी विनम्रता के साथ मिलते हैं। ये लोग दूसरे के दुख, दर्द में साथ खड़े रहते हैं।
माथे पर निचली ओर तिल:
कहते हैं कि जिन लोगों के माथे के निचली ओर तिल होता है वह लोग बहुत भावुक होते हैं। इन्हें जीवन में सफलता हासिल होती है। माता-पिता से बहुत अधिक प्रेम मिलता है। ये लोग अपनी बात को बहुत ही प्रभावशाली ढंग से व्यक्त करते हैं। इनकी बुद्धिमानी के चलते लोग सदा इनके पास आकर्षित होते हैं। साथ ही ये लोग काफी खुले दिल के होते हैं। ये हमेशा दूसरों की सहायता के लिए आगे खड़े रहते हैं। ये पहली मुलाकात में ही सामने वाले आकर्षित कर लेते हैं।
माथे के बीच में तिल:
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक जिन लोगों के माथे के बीचो बीच तिल होता है बहुत भाग्यशाली होते हैं। इन्हें पारिवारिक सुख, दांपत्य सुख, भूमि सुख मिलता है। लेकिन इनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है। लेकिन ये लोग बेहद बुद्धिमान और चतुर माने जाते हैं। साथ ही ये लोग एक बार जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। ये अपनी सुख सुविधाओं पर खुलकर पैसा खर्च करते हैं।
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022