रत्न शास्त्र में 84 उपरत्न और 9 रत्नों का वर्णन मिलता है, जिसमें से प्रमुखतया 5 ही रत्न माने गए हैं, जो हैं, माणिक्य, पुखराज, पन्ना, हीरा, मूंगा। वैदिक ज्योतिष में प्रत्येक ग्रह का एक प्रतिनिधि रत्न निर्धारित किया गया है। जो मनुष्य के जीवन में उस ग्रह विशेष के दुष्प्रभावों को नष्ट करता है। रत्नों का मनुष्य के जीवन पर निश्चित रूप से प्रभाव पड़ता है।
यहां हम बात करने जा रहे हैं ऐसे 4 रत्नों के बारे में, जो धन में वृद्धि के कारक होते हैं और इनको धारण करने से आर्थिक स्थिति अच्छी होने की मान्यता भी है। आइए जानते हैं इन रत्नों के बारे में…
टाइगर रत्न होता है बेहद प्रभावशाली:
टाइगर रत्न को धारण करने से व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। रत्न शास्त्र में इसको बहुत ही प्रभावशाली रत्न माना गया है। सभी कष्ट दूर होते हैं। इससे सभी बिगड़े काम भी बनने लगते हैं। टाइगर रत्न को नियमित पहनने से करियर में भी सफलता मिलती है। इसके ऊपर धारियां होती है, जो टाइगर के ऊपर पाईं जातीं हैं।
नीलम रत्न देता है तुरंत रिजल्ट:
नीलम रत्न ही एक ऐसा रत्न है, जो तुरंग असर दिखाने लगता है। इस रत्न का संबंध शनि देव से हैं। अगर नीलम सही विधि और तरीके से धारण किया जाए तो मनुष्य धनवान बन सकता है। नीलम के साथ मूंगा और माणिक्य धारण नहीं करना चाहिए।
पन्ना धारण करने से होता है व्यापार में लाभ:
बुध ग्रह को व्यापार का दाता कहा जाता है और पन्ना रत्न का संबंध बुध ग्रह से ही है। इसलिए पन्ना धारण करने से करियर और व्यापार में लाभ होता है। पन्ना को धारण करने में भी विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। जब आप यह रत्न धारण करें तो मोती, मूंगा, पुखराज जैसे रत्नों को धारण करने से बचें।
जेड स्टोन धारण करने से आती है आर्थिक मजबूती:
रत्न शास्त्र में इस बात का ज़िक्र है कि जेड स्टोन पहनने से व्यक्ति की एकाग्रता बढ़ती है। नियमित रूप से इसको धारण करने से धन लाभ होता है। अगर आप हर रंग का जेड स्टोन धारण करते हैं तो इससे आप अपने नौकरी और व्यापार के लिए सही फैसले ले पाते हैं। आर्थिक लाभ के लिए आप हरे रंग का जेड स्टोन धारण करें।