Weekly Horoscope 2023: इस साप्ताहिक भविष्यफल विशेष में आप अपनी राशिनुसार जान सकते हैं, 16 जनवरी से 22 जनवरी 2023 तक का साप्ताहिक राशिफल। इस भविष्यफल में आपको जीवन के अलग-अलग पहलुओं के लिहाज से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जा रही हैं। आपको बता दें कि 14 जनवरी को सूर्य देव मकर राशि में गोचर चुके हैं। वहीं अब 17 जनवरी को शनि देव 30 साल बाद कुंभ राशि में गोचर करेंगे। आइए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल…
मेष राशि (Aries Zodiac)
- आप लोगों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है।
- शनि देव की कृपा से आपको इस सप्ताह व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है।
- करियर-कारोबार की दिशा में किए गये प्रयास सफल होंगे।
- धन लाभ और उन्नति के अवसर मिलेंगे।
- पैसे का लेनदेन इस समय स्थगित ही रखें क्योंकि इसकी वजह से संबंधों में दरार आ सकती है।
- वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत उत्तम रहेगी।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
- यह सप्ताह आपको मिलाजुला साबित हो सकता है।
- प्रॉपर्टी संबंधी कोई डील करते समय समझदारी और सूझबूझ से काम लें, तो बेहतर होगा।
- व्यवसाय से जुड़े लोगों को कुछेक समस्याएं आ सकती हैं।
- इस सप्ताह धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा।
- कठिन समय में जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
- इस सप्ताह सर्वाइकल व कंधों का दर्द उठ सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
- यह सप्ताह आपको व्यापार के स्तर से ही अनुकूल रहेगा। लेकिन कुछ मानसिक तनाव रह सकता है।
- शनि देव के 17 जनवरी को गोचर करते ही ढैय्या से मुक्ती मिलेगी।
- कारोबार में इस सप्ताह कुछ नए ऑर्डर मिलने से अच्छा मुनाफा हो सकता है।
- बाजार में फंसे धन को निकालने में उन्हें कठिनाई का सामना करना पड़ेगा।
- कुछ घरेलु मामलों को लेकर मानसिक तनाव रह सकता है।
- किसी निकट संबंधी से चल रहे वाद-विवाद को और अधिक तूल ना दे वरना संबंध बिगड़ सकते हैं।
- जीवनसाथी के साथ कुछ बातों को लेकर मतभेद हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
- यह सप्ताह आपको अनुकूल साबित हो सकता है।
- 17 जनवरी को शनि देव के गोचर करते ही आप पर ढैय्या का प्रभाव शुरू होगा।
- आर्थिक मामलों में अप्रत्याशित फायदा होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
- इस सप्ताह धार्मिक तथा आध्यात्मिक क्षेत्र में रुझान बढ़ सकता है।
- इस सप्ताह करियर या कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती हैं।
- सिर दर्द और थकान इस सप्ताह रह सकती है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
- यह सप्ताह आपको मिलाजुला साबित हो सकता है।
- युवा वर्ग को कोई बेहतरीन जॉब मिलने संबंधी सूचना मिल सकती है।
- सप्ताह के मध्य में कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।
- व्यवसाय से जुड़े लोगों को धन के लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
- इस सप्ताह वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
- डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीजों को कुछ परेशानियां हो सकती हैं।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
- यह सप्ताह कन्या राशि के जातकों को उतार- चढ़ाव भरा साबित हो सकता है।
- नौकरीपेशा लोगों पर कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बना रहेगा।
- सामाजिक प्रतिष्ठा में इस सप्ताह इजाफा होगा।
- विद्यार्थियों और प्रतियोगी छात्रों की पढ़ाई में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न हो सकता है।
- कमीशन एवं मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए यह समय अनकूल रहेगा।
- जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
तुला राशि (Tula Zodiac)
- यह सप्ताह आप लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
- विदेश में करियर और कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इस सप्ताह अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
- इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में जूनियर और सीनियर का साथ मिल सकता है।
- बेरोजगार लोगों को इस सप्ताह नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है या बात चल सकती है।
- इस सप्ताह आप कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।
- पेट से संबंधि आपको कोई परेशानी हो सकती है। इसलिए बाहर का खाना खाने बचें।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
- यह सप्ताह आपको मिलाजुला साबित हो सकता है।
- परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा।
- व्यापार में आपके किसी गलत निर्णय की वजह से आपको आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। इसलिए सोच- समझकर निर्णय लें।
- इस सप्ताह 17 जनवरी से आप पर शनि की ढैय्या शुरू होगी।
- दांपत्य जीवन में जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा।
- गैस और पेट से संबंधित बीमारियां परेशान कर सकती हैं।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
- यह सप्ताह आपको बेहद शुभ फलदायी रहेगा।
- इस सप्ताह 17 जनवरी को शनि के गोचर से आपको साढ़ेसाती से मुक्ति मिलेगी।
- सप्ताह के अंत तक आपको कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है।
- नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी।
- व्यापारियों को इस सप्ताह अच्छा धनलाभ हो सकता है।
- राजनीति से जुड़े लोगों को इस सप्ताह किसी पद की प्राप्ति हो सकती है।
- वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
मकर राशि (Capricorn Zodiac)
- यह सप्ताह आपको अनुकूल सिद्ध हो सकता है।
- किसी योजना में आपको इस सप्ताह सफलता मिल सकती है।
- घर में कोई मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है।
- नौकरी पेशा लोगों को कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर का साथ मिल सकता है।
- व्यापार में पुराने निवेश से लाभ हो सकता है।
- दांपत्य जीवन इस सप्ताह सुखमय बना रहेगा।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
- इस सप्ताह शनि देव कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
- कुंभ राशि के जातकों में इस सप्ताह आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
- इस सप्ताह आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे।
- कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो उसमें फैसला आपके हक में आ सकता है।
- इस सप्ताह आपको पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है।
- जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
मीन राशि (Pisces Zodiac)
- शनि देव के 17 जनवरी को गोचर करते ही मीन राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती शुरू होगी।
- आर्थिक स्थिति इस सप्ताह अच्छी रहेगी।
- नए व्यवसाय संबंधी भी कुछ योजनाएं बनेगी, जो लाभकारी सिद्ध हो सकती है।
- इस सप्ताह लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है।
- इस सप्ताह आपको फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है।
- सेहत इस सप्ताह सामान्य रहेगी।