Rang Panchami 2021 Wishes Messages In Hindi: होली के 5 दिन बाद रंगपंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस त्योहार की धूम मुख्य तौर पर मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में देखने को मिलती है। रंगों का ये पर्व देवताओं को समर्पित है। ये त्योहार होली से ही जुड़ा माना जाता है। क्योंकि इसकी शुरुआत होली के दिन से ही होती है। ये पर्व चैत्र माह कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर पंचमी तिथि तक रहता है। इस दिन लोग रंग-बिरंगे गुलाल से खेलते हैं।
इस त्योहार में एक-दूसरे को रंग लगाकर वही रंग आसमान में उड़ाये जाने की परंपरा है। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से देवी देवता रंगों की तरफ आकर्षित होकर अपनी कृपा बरसाते हैं। इस दिन सिर्फ सूखे गुलाल का ही प्रयोग किया जाता है। रंग पंचमी पूजा का मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 05 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक दूसरा मुहूर्त शाम 07 बजकर 31 मिनट से रात्रि 09 बजे तक रहेगा। इस रंगपंचमी पर अपनों को भेजें ये खास मैसेज…
रंग पंचमी जैसे इन्द्रधनुष का प्यार,
चारों तरफ है रंगों की बौछर.
शुभकामनाएं हैं तुम्हें हमारी,
लो झेलो मेरी रंग भरी पिचकारी
हैप्पी रंग पंचमी 2021
रंग भरा पैगाम भेजा है तुम्हे,
इसे महज़ गुलाल ना समझना.
ये रंग खुशियों को बयाँ करते हैं,
इन्हें दिल की गहराईयों से कुबूल करना.
Happy Rang Panchami 2021
कोई ने मारी पिचकारी, कोई ने लगाया गुलाल,
ये तो हैं रंगो का त्यौहार, हरा पीला या लाल
पर संदेश देता हैं बस खुशियों का
जम कर मनाओ त्यौहार रंगो का
Happy Rang Panchami 2021
सोचा किसी अपने को याद करे
अपने किसी ख़ास को याद करे
किया है हमने फैसला रंग पंचमी मुबारक कहने का
दिल ने कहा क्यों ना आपसे शुरुआत करे
रंग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
Happy Rang Panchami 2021
पिचकारी की धार,
गुलाल की बौछार,
अपनों का प्यार,
यही है यारों रंगपंचमी का त्योहार
Happy Rang Panchami 2021
थोड़ा रंग अभी बाकी है
थोड़ी गुलाल अभी बाकी है
क्यों मायूस होते हो ज़िन्दगी के झमेलो से
रंगपंचमी की फुहार अभी बाकी है !!
Happy Rang Panchami 2021
-रंग पंचमी मुबारक! रंगों के त्योहार पर प्यार फैलाएं
-यह त्योहार आपके लिए खुशी और शांति लाए। रंग पंचमी मुबारक!
-आपको और आपके परिवार को बहुत उज्ज्वल, रंगीन और आनंदमय रंग पंचमी की बधाई!
-यह दिन आपके जीवन का बहुत रंगीन और खूबसूरत दिन बन जाए। रंग पंचमी मुबारक!
-रंगों के त्योहार पर आपको ढेर सारी खुशियाँ और प्यार की शुभकामनाएँ! रंग पंचमी मुबारक!