scorecardresearch

Ramadan 2023: रमजान का पवित्र माह शुरू, जानें सहरी-इफ्तार का सही समय

Ramadan 2023: अरबी में उपवास को सौम कहा जाता है। इसलिए इस माह को अरबी में माह-ए-सियाम कहा जाता है। इस साल रमजान 24 मार्च से शुरू हो रहे हैं।

Ramadan 2023, रमजान 2023
24 मार्च से शुरू हो रहे रमजान (Freepik)

Ramadan 2023: मुस्लिम समुदाय के लिए रमजान का माह पाक माना जाता है। इस पूरे माह में रोजा रखे जाते हैं और अल्लाह की इबादत करते है। इस्लामी कैलेंडर के मुताबिक रमजान नौवां माह है। इसमें 29 से 30 दिन तक रोजा रखा जाता है, जो ईद-उल-फितर के साथ समाप्त होते हैं। रमजान माह में चांद का विशेष महत्व है, क्योंकि इसी के आधार पर ही रोजा शुरू होते हैं और चांद दिखने के बाद ही ईद का पर्व मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस पाक माह में पैगंबर मोहम्मद साहब को अल्लाह से कुरान की आयतें मिली थी। इसलिए इस माह को इतना पवित्र माना जाता है।

कब से शुरू है रमजान?

भारत में रमजान की तारीख चांद को देखने के बाद शुरू होती है। इस साल रमजान का पवित्र माह 24 मार्च, शुक्रवार यानी आज से शुरू हो चुका है। इसके साथ ही आज पहला जुमा है।

मुस्लिम समुदाय के अनुसार, पहले 10 दिन के रोजा को रहमत, दूसरे 10 दिन रोजा को बरकत और अंतिम 10 दिन के रोजा में मगफिरत कहा जाता है। रोजा के समय दिनभर भूखे-प्यासे रहकर खुदा की इबादत करते हैं और लोगों की सेवा करते हैं। इसके बाद शाम को एक साथ बैठकर खजूर खाने के साथ रोजा खोलते हैं और इसके बाद खाना खाते हैं।

क्या है सहरी और इफ्तार?

इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, रमजान में पूरे 29 या फिर 30 दिन रोजा रखा जाता है। सूर्य उगने से पहले खाना खाया जाता है जिसे सहरी कहा जाता है। सहरी करने का समय पहले से ही निर्धारित कर दिया जाता है। सहरी के बाद दिनभर बिना खाएं-पिएं रोजा  रखा जाता है। इसके बाद शाम को नमाज पढ़ने के बाद खजूर खाकर रोजा खोला जाता है। इसे इफ्तार कहा जाता है।

पढ़ते हैं पांच वक्त की नमाज

रमजान के समय मुसलमान समुदाय के लोग पांच समय की नमाज़ पढ़ते हैं। जहां सुबह की नमाज को फज्र, दोपहर की नमाज को ज़ुहर (दुहर), शाम से पहले की नमाज को असर, शाम के वक्त की नमाज को मगरिब और शाम के बाद रात में पढ़ी जाने वाली नमाज को इशा कहा जाता है।

तारीख सहरी का वक्त इफ्तार का वक्त

23 मार्च 2023- सुबह 5:02 शाम 06:36
24 मार्च 2023-सुबह 5:01 शाम  06:37
25 मार्च 2023- सुबह 5:00 शाम 06:38
26 मार्च 2023- सुबह 4:59 शाम 06:38
27 मार्च 2023- सुबह 4:57 शाम 06:39
28 मार्च 2023- सुबह 4:56 शाम 06:39
29 मार्च 2023- सुबह 4:55 शाम 06:40
30 मार्च 2023- सुबह 4:53 शाम 06:40
31 मार्च 2023- सुबह 4:52 शाम 06:41
01 अप्रैल 2023- सुबह 4:51 शाम 06:41
02 अप्रैल 2023- सुबह 4:50 शाम 06:42
03 अप्रैल 2023- सुबह 4:48 शाम 06:43
04 अप्रैल 2023-सुबह 4:47 शाम 06:43
05 अप्रैल 2023- सुबह  4:46 शाम 06:44
06 अप्रैल 2023- सुबह 4:45 शाम 06:44
07 अप्रैल 2023- सुबह 4:43 शाम 06:45
08 अप्रैल 2023- सुबह 4:42 शाम 06:45
09 अप्रैल 2023- सुबह 4:41 शाम 06:46
10 अप्रैल 2023- सुबह 4:40 शाम 06:46
11 अप्रैल 2023- सुबह 4:38 शाम 06:47
12 अप्रैल 2023- सुबह 4:37 शाम 06:48
13 अप्रैल 2023- सुबह 4:36 शाम 06:48
14 अप्रैल 2023- सुबह 4:35 शाम 06:49
15 अप्रैल 2023- सुबह 4:33 शाम 06:49
16 अप्रैल 2023- सुबह 4:32 शाम 06:50
17 अप्रैल 202- सुबह 4:31 शाम 06:50
18 अप्रैल 2023- सुबह 4:30 शाम 06:51
19 अप्रैल 2023- सुबह 4:28 शाम 06:52
20 अप्रैल 2023- सुबह 4:27 शाम 06:52
21 अप्रैल 2023- सुबह 4:26 शाम 06:53

पढें Religion (Religion News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 23-03-2023 at 09:09 IST
अपडेट