Rama Ekadashi Date in November 2026: रमा एकादशी का हिंदू धर्म में विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना जाता है। यह पावन व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करने तथा व्रत रखने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और भक्तों के सभी पापों का नाश होता है। रमा एकादशी को मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए भी बेहद फलदायी माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन व्रत और पूजा करने से आर्थिक परेशानियों से मुक्ति, परिवार में सुख-शांति और जीवन में खुशहाली आती है। आइए जानते हैं इस साल कब है रमा एकादशी और शुभ मुहूर्त…
रमा एकादशी 2026 तिथि और पारण समय
- रमा एकादशी तिथि प्रारंभ: 4 नवंबर, सुबह 11:03 बजे
- रमा एकादशी तिथि समाप्त: 5 नवंबर, सुबह 10:35 बजे
- रमा एकादशी व्रत की तारीख: 5 नवंबर, गुरुवार
- रमा एकादशी व्रत पारण: 6 नवंबर, सुबह 6:37 से 8:48 बजे तक
6 नवंबर धनतेरस पर बन रहा मालव्य राजयोग; तुला, कन्या, मेष और मकर राशि वालों को आर्थिक उन्नति के योग
रमा एकादशी शुभ मुहूर्त 2026
इस दिन अभिजीत मुहूर्त बन रहा है। यह मुहूर्त 11:43 ए एम से 12:26 पी एम तक रहेगा। इस बीच में आप पूजा- अर्चना कर सकते हैं।
08 या 09 नवंबर कब है दिवाली, जानिए तिथि, लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, पूजा- विधि, मंत्र और आरती
रमा एकादशी धार्मिक महत्व
रमा एकादशी का हिंदू धर्म में विशेष धार्मिक महत्व माना गया है। यह व्रत भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रमा एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि, धन-वैभव और खुशहाली आती है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से माता लक्ष्मी की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। रमा एकादशी का व्रत करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
