Rama Ekadashi 2026: आज 5 नवंबर गुरुवार को रमा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रमा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। आज कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। आज भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है।
हिंदू धर्म में रमा एकादशी का विशेष महत्व है। दिवाली से पहले पड़ने वाल और चातुर्मास की आखिरी एकादशी पर भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी की पूज करने से कई गुना अधिक फलों की प्राप्ति हो सकती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष क एकादशी को रमा एकादशी का व्रत रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी की पूजा करने से सुख-समृद्धि के साथ सौभाग्य की प्राप्ति होती है। पंचांग के अनुसार उदया तिथि के हिसाब के रमा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। जानिए रमा एकादशी की सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, पारण का समय और आरती…
रमा एकादशी 2026 तिथि (Rama Ekadashi 2026 Date)
वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 4 नवंबर को सुबह 11 बजकर 03 मिनट से आरंभ हो रही है, जो 5 नवंबर को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर समाप्त हो रही है। ऐसे में उदया तिथि के हिसाब से रमा एकादशी का व्रत 5 नवंबर , गुरुवार को रखा जाएगा।
रमा एकादशी पूजा मुहूर्त (Rama Ekadashi 2026 Shubh Muhurat)
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 05 बजे से सुबह 05 बजकर 48 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त- शाम 05:33 बजे से शाम 05:59 बजे तक
रमा एकादशी व्रत पारण का समय (Rama Ekadashi 2026 Paran Time)
रमा एकादशी व्रत का पारण 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को किया जाएगा। इस दिन व्रत पारण का सुबह 06:37 बजे से सुबह 08:48 बजे तक करना उत्तम होगा।
विष्णु जी की आरती (Vishnu Aarti)
ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी! जय जगदीश हरे।
भक्तजनों के संकट क्षण में दूर करे॥
जो ध्यावै फल पावै, दुख बिनसे मन का।
सुख-संपत्ति घर आवै, कष्ट मिटे तन का॥ ॐ जय…॥
मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूँ किसकी।
तुम बिनु और न दूजा, आस करूँ जिसकी॥ ॐ जय…॥
तुम पूरन परमात्मा, तुम अंतरयामी॥
पारब्रह्म परेमश्वर, तुम सबके स्वामी॥ ॐ जय…॥
तुम करुणा के सागर तुम पालनकर्ता।
मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥ ॐ जय…॥
तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति।
किस विधि मिलूँ दयामय! तुमको मैं कुमति॥ ॐ जय…॥
दीनबंधु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे।
अपने हाथ उठाओ, द्वार पड़ा तेरे॥ ॐ जय…॥
विषय विकार मिटाओ, पाप हरो देवा।
श्रद्धा-भक्ति बढ़ाओ, संतन की सेवा॥ ॐ जय…॥
तन-मन-धन और संपत्ति, सब कुछ है तेरा।
तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा॥ ॐ जय…॥
जगदीश्वरजी की आरती जो कोई नर गावे।
कहत शिवानंद स्वामी, मनवांछित फल पावे॥ ॐ जय…॥
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
