Rama Ekadashi 2026 Kab Hai: हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रमा एकादशी का व्रत रखा जाता है। पद्म पुराण और ब्रह्मवैवर्त पुराण में रमा एकादशी के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया है। धनतेरस और दिवाली से कुछ दिन पहले बढ़ने वाली इस एकादशी का व्रत रखने के साथ भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से मनुष्य को हर एक पाप से मुक्ति मिल जाती है। इसके साथ ही कई बड़े यज्ञों के बराबर फल की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं रमा एकादशी की सही तिथि, शुभ मुहूर्त, पारण का समय और धार्मिक महत्व…

कब है रमा एकादशी 2026? (Rama Ekadashi 2026 Date)

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि- 4 नवंबर 2026 को सुबह 11:03 बजे से आरंभ
एकादशी तिथि समाप्त- 5 नवंबर 2026 को सुबह 10:35 बजे
रमा एकादशी 2026 तिथि- 5 नवंबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा।

रमा एकादशी 2026 शुभ मुहूर्त(Rama Ekadashi 2026 Shubh Muhurat)

अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:35 बजे से 05:24 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 01:59 बजे से 02:45 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 05:27 बजे से 06:15 बजे तक

रमा एकादशी 2026 पारण का समय (Rama Ekadashi 2026 Paran Time)

रमा एकादशी के व्रत का पारण 6 नवंबर 2026 को सुबह 6:37 बजे से सुबह 8:48 बजे के बीच करना उत्तम होगा।

रमा एकादशी 2026 धार्मिक महत्व (Rama Ekadashi 2026 Significance)

दिवाली से पहले पड़ने वाली एकादशी का विशेष महत्व है। ये चातुर्मास की आखिरी एकादशी होती है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को रमा एकादशी कहा जाता है। मां लक्ष्मी का एक नाम रमा होने के कारण इसे रमा एकादशी कहा जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी के साथ विष्णु जी की पूजा करने से सुख-समृद्धि, धन-संपदा की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही जाने-अनजाने में किए गए पापों से भी मुक्ति मिल सकती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, रमा एकादशी का उल्लेख पद्म पुराण के उत्तरखंड में मिलता है। इस दिन व्रत करने, भगवान विष्णु की पूजा करने और रमा एकादशी व्रत कथा को सुनने से विशेष पुण्य की प्राप्ति हो सकती है। इस व्रत के प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति आती है और मृत्यु के बाद भगवान विष्णु के धाम की प्राप्ति के मार्ग प्रशस्त होता है।

रमा एकादशी पर करें इन मंत्रों का जाप

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
ॐ नमोः नारायणाय
ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥

1 नवंबर को दिवाली से पहले चंद्र-मंगल बनाएंगे महालक्ष्मी राजयोग, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि की बढ़ सकती है कमाई, मिलेगा मान-सम्मान

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।