Chaitra Ram Navami 2023 Horoscope: चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाने के साथ चैत्र नवरात्रि व्रत का पारण किया जा रहा है। इस साल रामनवमी का दिन काफी खास है, क्योंकि इस दिन कई अद्भुत योग बन रहे हैं। इसके साथ ही ग्रहों की स्थिति में एक अलग ही संयोग बन रहा है। इस दुर्लभ संयोग से रामनवमी का दिन कई राशियों के लिए खास होने वाला है। इन राशियों को बिजनेस, नौकरी में लाभ मिलने के साथ धन में बढ़ोतरी होगी। आइए जानते हैं कि रामनवमी का दिन किन राशियों के लिए है खास।
रामनवमी 2023 पर ग्रहों की स्थिति और बनने वाले योग
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल रामनवमी पर सूर्य, बुध और गुरु मीन राशि में, शनि ग्रह कुंभ में, शुक्र और राहु मेष राशि में विराजमान है। इसके साथ ही गुरु अस्त हो गए है। ग्रहों के राशि परिवर्तन और युति से मालव्य, केदार, हंस और महाभाग्य जैसे महायोग बन रहे हैं। इसके साथ ही रामनवमी के दिन सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि, गुरु पुष्य योग और रवि योग जैसे अद्भुत योग भी बन रहे हैं।
रामनवमी पर किन राशियों को मिलेगा लाभ
मेष राशि<br>रामनवमी का दिन मेष राशि के जातकों के लिए काफी खास होने वाला है। क्योंकि इस राशि में राहु और शुक्र की युति हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को व्यापार और बिजनेस में अपार सफलता के साथ धन लाभ मिलेगा। श्री राम की कृपा से हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी।
वृषभ राशि
चैत्र रामनवमी का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए काफी खास होगा। भगवान श्री राम की कृपा से रुके हुए काम पूरे होंगे। आय के नए स्तोत्र खुलेंगे। ऐसे में आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए भी रामनवमी का दिन काफी अच्छा जाने वाला है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान परिवार के साथ बना सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए चैत्र नवरात्रि का दिन खुशियों लेकर आने वाला है। हर क्षेत्र में सफलता मिलने के साथ निवेश करना लाभकारी सिद्ध होगा।
कुंभ राशि
मीन राशि में सूर्य, बुध और गुरु मीन राशि की युति होने से गजकेसरी योग, नीच भंग योग, बुधादित्य योग और हंस योग जैसे महायोग बन रहे है। ऐसे में इस राशि जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है।भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से अटका हुआ काम आखिरकार पूरा होगा। बिजनेस में मुनाफा के आसार है। इसके साथ ही नौकरी में भी कोई गुड न्यूज मिल सकती हैं।