Rahu Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मायावी ग्रह राहु के धनिष्ठा नक्षत्र में जाने से कुंभ राशि में सबसे अधिक प्रभाव देखने को मिलने वाला है। इस समय राहु कुंभ राशि में विराजमान है। ऐसे में लग्न भाव में राहु के होने से इस राशि के जातकों के जीवन में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बता दें कि 1 अगस्त 2026 को राहु महाराज नक्षत्र परिवर्तन किया है और शतभिषा को छोड़कर मंगल के नक्षत्र धनिष्ठा में प्रवेश कर गए हैं। इस नक्षत्र में अप्रैल 2027 तक रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के एक बहुत बड़ा बदलाव लेकर आएगा। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं इस नक्षत्र परिवर्तन का कुंभ राशि के जातकों के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ सकता है..
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंभ राशि की कुंडली में राहु लग्न भाव में विराजमान है। लग्न में गोचर करते हुए राहु की पंचम दृष्टि पंचम भाव पर, सप्तम दृष्टि सप्तम भाव पर और नवम दृष्टि नवम भाव पर पड़ रही है। इसके साथ ही आपकी गोचर कुंडली में राहु का संबंध केंद्र और त्रिकोण के भाव से बन रहा है, जिससे आपको शुभ फल मिल सकते हैं।
राहु के मंगल के नक्षत्र में प्रवेश करने से आपके व्यक्तित्व में काफी अधिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याएं भी समाप्त हो सकती है। आपके जीवन में जो भी समस्याएं चल रही हैं, उन समस्याओं का समाधान एक नए तरीके से आपको मिलना शुरू होगा। इसके साथ ही आपकी सोच में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है। आपके दृष्टिकोण भी बदल सकता है।
व्यापार की बात करें, तो 31 अक्टूबर तक थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है, क्योंकि सप्तम भाव में राहु और मंगल रहेंगे। लेकिन 31 अक्टूबर गुरु राशि परिवर्तन करेंगे। देवगुरु बृहस्पति सप्तम में आ जाएंगे, उसके बाद पार्टनरशिप में कोई भी बड़ी बिजनेस की शुरुआत करना लाभकारी हो सकता है। राहु और गुरु के बीच सम सप्तम योग बन रहा है। इसके साथ ही आप कोई बड़ा लीगल कॉन्ट्रैक्ट कर सकते हैं। आप नए विचारों और रणनीति के माध्य़म से व्यापार में खूब मुनाफा कमा सकते हैं। 31 अक्टूबर तक देवगुरु बृहस्पति आपकी कुंडली के छठे भाव में गोचर करते हुए धन के भाव पर दृष्टि डालेंगे, अपनी ही राशि पर दृष्टि डालेंगे और गुरु लाभ के भाव के भी स्वामी हैं।
नौकरीपेशा जातकों के लिए भी ये समय अच्छा हो सकता है। राहु की पंचम भाव में दृष्टि होने से रचनात्मकता में बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में आप कुछ नया कर सकते हैं। जो जातक रिसर्च, मेडिकल फील्ड से जुड़े हैं, तो उन्हें जबरदस्त लाभ मिल सकता है।
लव लाइफ की बात करें, तो आपका पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। आप लव लाइफ को लेकर गहराई तक सोच सकते हैं। ऐसे में आप किसी भी प्रकार की गलतफहमी पर ध्यान न दें। अगर कोई गलतफहमी होती हैं, तो उसे दूर करने की कोशिश करें। जीवनसाथी के साथ किसी विवाद की बात है तो वह आप बिल्कुल नए तरीके से हैंडल कर सकते हैं। ऐसे में आपको राहत मिल सकती है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है।
शिक्षा की क्षेत्र की बात करें, पंचम भाव पर राहु की दृष्टि एक जबरदस्त परिवर्तन लाने वाली है। पंचम भाव शिक्षा का है। ऐसे में रचनात्मकता में भू बढ़ोतरी हो सकती है। छात्रों के लिए राहु का ये गोचर काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को नई-नई चीजें सीखने को मिल सकती है। आप अपने करियर को लेकर कोई अच्छा निर्णय ले सकते हैं। उच्च शिक्षा पाने के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है। खासकर आईटी, मेडिकल के क्षेत्र में लाभ मिलने के योग मिल सकता है। आप कुछ नया सीख सकते हैं, जो आने वाले समय में करियर में लाभकारी हो सकता है।
माता-पिता के साथ अच्छा समय बीत सकता है। हालांकि पिता के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। ऐसे में आप संयम, धैर्य से अपनी बात कहने की कोशिश करें। ऐसे में आपके प्रति पिता का स्नेह बना रहेगा।
जानें जुलाई से लेकर दिसंबर का राशिफल
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
