Rahu Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में राहु ग्रह को पापी, रहस्यमयी ग्रह माना जाता है। राहु भौतिक शरीर के बजाय सिर माना जाता है। इसी के कारण ये असीमित इच्छाओं, रहस्य, भ्रम से लेकर जीवन में अचानक होने वाली घटनाओं का कारक माना जाता है। ज्योतिष में राहु को कलयुग का राजा और शनि की छाया माना जाता है। ऐसे में राहु की स्थिति में जरा सा भी बदलाव 12 राशियों के जीवन से लेकर वैश्विक स्तर में देखने को मिलता है। इस समय राहु कुंभ राशि में विराजमान है। वहीं शतभिषा नक्षत्र के दूसरे पद में है। लेकिन 31 मई को एक बार फिर से नक्षत्र पद परिवर्तन करने वाले हैं। राहु इस दिन पहले चरण में प्रवेश करने वाले हैं। राहु के इस नक्षत्र पद परिवर्तन का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं राहु के शतभिषा नक्षत्र के पहले पद में जाने का असर किन तीन राशि के जातकों पर अधिक देखने को मिल सकता है…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु 31 मई को 10:16 ए एम बजे शतभिषा नक्षत्र के पहले पद में प्रवेश कर जाएंगे और 30 जून 30 तक इसी नक्षत्र पद में रहेंगे। इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में वैश्विक स्तर में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कई बड़े सामाजिक और तकनीकी बदलावों का संकेत देखने को मिल सकता है।
मिथुन राशि पर राहु के शतभिषा नक्षत्र के पहले पद में जाने का असर (Gemini Zodiac)
मिथुन राशि के जातकों के लिए राहु का शतभिषा नक्षत्र के पहले पद में जाना लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिल सकता है, जिससे आप कई क्षेत्रों में सफलता हासिल कर सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आने के साथ आत्ममंथन पाने में सफल हो सकते हैं। राहु के कारण अध्यात्म की ओर भी आपका झुकाव हो सकता है। ऐसे में आप कई धार्मिक यात्रा या फिर कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। जीवन में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती है। इसके अलावा जो जातक उच्च शिक्षा पाने का सपना देख रहे हैं, तो उन्हें भी सफलता हासिल हो सकती है।
लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते है। सेहत इस अवधि में अच्छी रहने वाली है। नौकरीपेशा जातकों को इस अवधि में अच्छा लाभ मिल सकता है। पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। व्यापार में भी किसी न किसी तरह से लाभ मिल सकता है। कोई बड़ी या डील मिल सकती है, जिससे आपको अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है।
कुंभ राशि पर राहु के शतभिषा नक्षत्र के पहले पद में जाने का असर (Aquarius Zodiac)
कुंभ राशि वालों के लिए राहु का गोचर लग्न भाव में हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के व्यक्तित्व में सीधे असर देखने को मिलने वाला है। राहु की दृष्टि पंचम, सप्तम और नवम भाव पर पड़ेंगी। ऐसे में आपके भीतर छिपी हुई क्षमताएं और शक्तियां बाहर आएंगी। आपके अंदर एक नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और बड़े स्तर पर सोचने की क्षमता विकसित हो सकती है।
अगर आप गोपनीयता के साथ किसी योजना या भविष्य को लेकर प्लानिंग करेंगे, तो उसमें अवश्य सफल हो सकते हैं। इस समय व्यक्ति का व्यक्तित्व रहस्यमयी और प्रभावशाली बन सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। करियर में नए अवसर मिलने के साथ पदोन्नति के योग बन रहे हैं। विदेश से जुड़े कार्यों में भी सफलता हासिल हो सकती है। आप जितनी ज्यादा मेहनत करेंगे, तो उतनी ही अधिक सफलता हासिल हो सकती है।
धनु राशि पर राहु के शतभिषा नक्षत्र के पहले पद में जाने का असर (Sagittarius Zodiac)
धनु राशि के जातकों के लिए राहु का शतभिषा नक्षत्र के पहले पद में जाने से जीवन में कई क्षेत्रों में सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। इस राशि के तीसरे भाव में राहु विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से निजात मिल सकती है। आत्मविश्वास और साहस में भी तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीत सकता है। इसके अलावा छोटी यात्राएं भी कर सकते हैं।
हालांकि आत्मविश्वास और पराक्रम में बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में आपको ओवर कॉन्फिडेंस से बचना होगा। उत्साह अच्छी बात है, लेकिन अति उत्साह नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए किसी भी प्रकार के निर्णय जल्दबाजी में न लें।
29 मई को बुद्धिदाता बुध करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश, जानें मेष से लेकर मीन राशि तक पर असर
राहु की दृष्टि लाभ भाव पर पड़ रही है। ऐसे में आपको अचानक कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। जो लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से व्यापार कर रहे हैं, उनके लिए यह समय अत्यंत लाभकारी रहेगा। निवेश के अवसर मिलेंगे, लेकिन निवेश करते समय सावधानी रखना आवश्यक होगा। करियर के दृष्टिकोण से राहु का यह गोचर अत्यंत सकारात्मक रहेगा। मीडिया, संचार, टूर एंड ट्रैवल, मार्केटिंग, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव और ऑनलाइन फील्ड से जुड़े लोगों के लिए यह समय विशेष लाभकारी रहेगा। अचानक नए अवसर और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
