Rahu Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में राहु को रहस्यमयी और पावरफुल ग्रह माना जाता है। राहु को कलयुग के राजा से लेकर शनि की छाया कहा जाता है। इसलिए राहु की स्थिति में जरा सा बदलाव का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलता है। राहु असीम ऊर्जा का कारक माना जाता है। ऐसे में अगर इस ऊर्जा को सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो जातक के जीवन में खुशियां ही खुशियां रह सकती है। राहु के शुभ होने से भौतिक सफलता से लेकर धन, प्रसिद्धि तक दिला सकता है। बता दें कि इस समय राहु कुंभ राशि में विराजमान है। इसके साथ ही राहु शतभिषा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं और अंश बल के हिसाब से युवावस्था में चल रहे हैं। जिसके कारण हर व्यक्ति के जीवन में इसका विशेष प्रभाव देखने को मिल सकता है।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, 25 जनवरी को राहु शतभिषा नक्षत्र के तीसरे चरण में गोचर कर गए हैं और इस चरण फरवरी में रहेंगे और 29 मार्च तक रहने वाले हैं। इसके बाद वे शतभिषा नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश करेंगे। यह विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं राहु के नक्षत्र परिवर्तन करने में किन राशियों को मिल सकता है लाभ…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शतभिषा नक्षत्र को हीलिंग का नक्षत्र कहा जाता है। ऐसे में इस नक्षत्र के राहु के आने से आपके जीवन में चली आ रही समस्याएं सही हो सकती है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए राहु का नक्षत्र पद परिवर्तन लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों के निर्णय क्षमता में तेजी से वृद्धि हो सकती है। आपकी सोच में काफी परिवर्तन होगा, जिससे आप आत्ममंथन भी कर सकते हैं। किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। अध्यात्म की ओर आपका अधिक झुकाव हो सकता है। उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सकता है। इसके साथ ही पिता का सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। आपकी सोच में क्रांतिकारी परिवर्तन आ सकता है। ऐसे में आप अपना मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। रुके हुए काम धीरे-धीरे होने लगेंगे।

विदेश यात्रा का सपना पूरा सकता है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश में स्कॉलरशिप मिल सकती है। कानूनी मामलों में भी सफलता हासिल हो सकती है। व्यापार में भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आप शांतिपूर्ण तरीके से कई क्षेत्रों में सफल हो सकते हैं। किसी भी कार्य में ज्यादा संघर्ष किए गए आराम से सफलता हासिल हो सकती है। आपको किसी का सहयोग मिल सकता है, जिससे आप अपने क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं।

लंबे समय में बंद पड़ा काम एक बार फिर से आरंभ कर सकते हैं। ज्योतिष, गूढ़ विद्याएं, हीलिंग, साइकोलॉजी से लेकर इन्वेस्टिगेशन से संबंधित क्षेत्रों में अच्छा परिणाम देखने को मिल सकता है।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

मेष राशि के जातकों के लिए राहु का शतभिषा नक्षत्र के तीसरे चरण में जाना कई क्षेत्रों में लाभ दिला सकता है। इस राशि में राहु ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। इस भाव को आय, लाभ, इच्छापूर्ति, सामाजिक कामों से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों की कई इच्छाएं पूरी हो सकती है।आपको अचानक धन लाभ हो सकता है।

आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। इसके साथ ही पैसे कमाने के लिए शॉर्टकट बिल्कुल भी न चुनें। इससे आपको अच्छी खासी हो सकती है। राहु के कारण शेयर मार्केट, पुराने निवेश या फिर प्रापर्टी से अच्छा खासा लाभ हो सकता है। आपके नए-नए दोस्तों से मुलाकात होगी।

सामाजिक पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। नए संपर्क मजबूत हो सकते हैं। राहु आपको सही दिशा की ओर लेकर जाने में सफल हो सकता है। आपके कई भ्रम दूर हो सकते हैं।

मकर राशि (Makar Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए राहु का शतभिषा नक्षत्र के तीसरे पद में जाना कई क्षेत्रों में अनुकूल हो सकता है। इस राशि के दूसरे भाव में राहु विराजमान है। धन के भाव में राहु के होने से इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से अटका हुआ का पूरा होने के साथ-साथ प्रॉपर्टी, संपत्ति के माध्यम से काफी लाभ हो सकता है। संपत्ति से जुड़े पुराने मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं।

इस राशि के अष्टम भाव में राहु की दृष्टि पड़ रही है, जो अचानक होने वाली घटनाओं या फिर अप्रत्याशित लाभ दिला सकती है। ऐसे में धन संबंधित निर्णय थोड़ा सोच- विचार के करें और इसे गुप्त रखें। परिवार के साथ समय सुखद बीतेगा। पारिवारिक संबंधों में चली आ रही अनबन समाप्त हो सकती है।

मकर राशि के जातकों को पेशेवर रूप से भी काफी लाभ मिल सकता है। नए लोगों से संपर्क और संवाद हो सकता है, जिससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। 

दैत्यों के गुरु शुक्र और ग्रहों के राजा सूर्य के संयोग से विपरीत राजयोग का निर्माण होने वाला है, जिससे इन तीन राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में अपार सफलता के साथ-साथ मान-सम्मान में तेजी से वृद्धि हो सकती है। जानें इन लकी राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफलवृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
धनु वार्षिक राशिफल 2026मकर वार्षिक राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक राशिफल 2026मीन वार्षिक राशिफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें