Rahu Gochar 2023: साल 2023 में कई राशियों के जातकों को राहु ग्रह का साथ मिल सकता है। इससे जातकों को आर्थिक समृद्धि के साथ करियर और कारोबार में सफलता भी मिल सकती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु जिस राशि में होते हैं, उसके स्वामी ग्रह के अनुसार फल देते हैं। राहु 30 अक्टूबर 2023 को राशि परिवर्तन कर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं कि राहु के स्थान बदलने से किस-किस राशि के जातकों को धन आदि लाभ हो सकता है।
वृषभ (Grah Gochar 2023)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के जातकों के लिए राहु ग्रह का राशि परिवर्तन लाभ दे सकता है। शेयर बाजार से जुड़े जातकों को लाभ हो सकता है। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है और परिवार के सभी सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिल सकता है। इस अवधि में आपकी सेहत भी अच्छी हो सकती है। साथ ही अन्य कई लाभ होने की संभावना है।
तुला राशि (Rashifal 2023)
इस राशि के जातकों की कुंडली में राहु का गोचर छठे भाव में होगा। जातकों को नौकरी में अच्छे मौके मिल सकते हैं। साथ ही नई नौकरी के बेहतर अवसर भी मिल सकते हैं। राजनीति से जुड़े जातकों के जीवन में भी अच्छा बदलाव हो सकता है। आप विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं और कारोबार में भी अच्छा मुनाफा हो सकता है।
मकर राशि (Horoscope 2023)
राहु का गोचर इस राशि के जातकों की कुंडली के तीसरे भाव में होगा। जातकों को राहु का साथ मिल सकता है। व्यापार में लाभ होने के साथ करियर में भी तरक्की मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों को इस अवधि में अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आपको भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। कार्यस्थल पर भी समय आपके पक्ष में हो सकता है। इस कारण आपको प्रमोशन और वेतन वृद्धि का भी लाभ मिल सकता है।