Rahu And Shukra Conjunction In Kumbha: वैदिक ज्योतिष अनुसार 6 फरवरी को धन के दाता शुक्र ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां पहले से ही मायावी ग्रह राहु स्थित हैं। ऐसे में शनि के स्वामित्व वाली राशि कुंभ में राहु और शुक्र का संयोग बनने जा रहा है। यह संयोग लगभग 18 साल बाद बनेगा। इस संयोग के बनने से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इस समय नई नौकरी के साथ शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में अच्छा लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए राहु और शुक्र का संयोग अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से 11वें भाव पर बनेगा। इसलिए इस दौरान आपकी आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। साथ ही जो कारोबारी वर्ग हैं वो कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं। साथ ही इस समय उन लोगों को अच्छा लाभ हो सकता है, जिन लोगों का काम- कारोबार एक्सपोर्ट और इंपोर्ट से जुड़ा हुआ है। साथ ही इस दौरान आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश से लाभ हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
राहु और शुक्र का संयोग वृश्चिक राशि के जातकों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही इस समय आप कोई लग्जरी आयटम भी खरीद सकते हैं। साथ ही इस समय आपके माता और ससुरालीजनों के साथ संबंध मजबूत रहेंगे।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए राहु और शुक्र का संयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर बनेगा। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे। साथ ही व्यापारियों को इस दौरान फंसा हुआ धन मिल सकता है।साथ ही इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं इस समय आपके परिवार के लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
यह भी पढ़ें:
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
