वैदिक ज्योतिष में 27 नक्षत्र, 9 ग्रह और 12 राशियों का वर्णन मिलता है। इन 12 राशियों से जुड़े हर व्यक्ति का स्वभाव और व्यक्तित्व अलग- अलग होता है। साथ ही इनकी पसंद और ना पसंद भी भिन्न- भिन्न होती है। क्योंकि इन 12 राशियों पर अलग- अलग ग्रह का आधिपत्य है और उन ग्रहों की प्रकृति भी एक- दूसरे से भिन्न है।
आज हम आपको ऐसी 3 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे जुड़े लोग मनमौजी होते हैं। साथ ही ये लोग किसी भी काम को अपने तरीके से करना पसंद करते हैं। इनको किसी का हस्तक्षेप पसंद नही होता। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सी हैं…
तुला राशि: इस राशि के जातक मनमौजी होते हैं और यह कार्यक्षेत्र या ऑफिस में काम को अपने तरीके से करना पसंद होता है। ये किसी का हस्तक्षेप पसंद नहीं करते हैं। तुला राशि के स्वामी शुक्र देवता हैं, जो इनको ये गुण प्रदान करते हैं। साथ ही ये लोग सभी के साथ व्यवहार बनाकर चलते हैं। ये योजनाएं बनाने में माहिर होते हैं। परंतु दूसरों को हानि न पहुंचे इसका पूरा ध्यान रखते हैं। कोई भी कार्य स्वयं के विवेक से करना पसंद करते हैं। झूठ इन्हें बर्दाश्त नहीं होता है। दूसरों की भलाई करने के लिए ये सदैव तैयार रहते हैं।
कर्क राशि: इस राशि के लोग भी मनमौजी होते हैं और किसी भी काम को अपने तरीके से करना पसंद करते हैं। इन लोगों को स्वतंत्रता भी पसंद होती है। साथ ही ये लोग अपनी बातों से हर किसी का दिल जीत लेते हैं। कर्क राशि जल तत्व की राशि है। इसलिए ये लोग खुले विचारों के होते हैं। साथ ही कर्क राशि के स्वामी चंद्र ग्रह हैं, जो इनको कूल भी बनाते हैं। ये लोग दोस्ती निभाना भी अच्छे से जानते हैं। यह लोग ईमानदार व भरोसेमंद होते हैं। इस राशि के लोगों से आप पर्सनल बातें भी शेयर कर सकते हैं।
मकर राशि: इस राशि के जातक भी मनमौजी किस्म के होते हैं। मकर राशि पर शनि देव का आधिपत्य है। इसलिए शनि देव इनको मेहनती और कर्मठ बनाते हैं। इसलिए इनको अपने काम में किसी का हस्तक्षेप पसंद नहीं होता और ये कार्य को अपने तरीके से करना पसंद करते हैं। ये लोग रिश्ता निभाना अच्छे से जानते हैं। ये लोग रिश्ते के प्रति समर्पित होते हैं। ये लोग दिल के साफ होते हैं। ये जिस भी काम को जब तक पूरा नहीं कर लेते तब तक चैन से नहीं बैठते।
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022