scorecardresearch

रिलेशनशिप में लॉयल और भावुक माने जाते हैं इन 3 राशि वाले लोग, देखें- क्या आपके पार्टनर का नाम है इसमें शामिल

ज्‍योतिष शास्त्र अनुसार 3 राशियों के लोग बहुत ईमानदार माने जाते हैं। ये कभी भी अपने पार्टनर को धोखा नहीं देते हैं। साथ ही हर सुख- दुख में साथ खड़े रहते हैं।

Loyal zodiac sign, lucky zodiac sign
Loyal Zodiac Sign: रिलेशनशिप में ईमानदार माने जाते हैं इन 3 राशि वाले लोग- (जनसत्ता)

Honest And Loyal Zodiac Sign: वैदिक ज्योतिष में 12 राशि और 27 नक्षत्रों का वर्णन मिलता है। इन राशियों का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है। इसलिए इन राशियों से जुड़े लोगों का नेचर और व्यवहार एक दूसरे से अलग होता है, यहां हम बात करने जा रहे हैं, ऐसी 3 राशियों के बारे में जिनसे जुड़े जातक रिलेशनसिप में बहुत ईमानदार माने जाते हैं। ये कभी भी अपने पार्टनर को धोखा नहीं देते हैं, बल्कि हर हाल में उसका साथ निभाते हैं। साथ ही यह लोग अपने से जुड़े हुए रिश्तों के प्रति समर्पित होते हैं और उनका पूरी तरह से ख्याल रखते है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

वैदिक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों की मकर राशि होती है। ये लोग रिश्तों को लेकर बहुत लॉयल होते हैं। साथ ही ये अपने पार्टनर की खूब केयर भी करते हैं। ये लोग हमेशा सच बोलते हैं लेकिन जानबूझ कर लोगों को ठेस नहीं पहुंचाते हैं। साथ ही ये लोग मेहनती और कर्मठ होते हैं। लेकिन ये लोग थोड़े जिद्दी स्वभाव के होते हैं। ये लोग जिस लक्ष्य को सोच लें, उसको पाकर ही दम लेते हैं। साथ ही ये लोग फालतू खर्च करने से बचते हैं, इसलिए ही ये लोग अच्छा धन जोड़ लेते हैं।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि के लोग भी जिनके करीब होते हैं, उनका बहुत ख्याल रखते हैं। सच्चाई कितनी भी कड़वी क्यों ना हो, ये अपने रिश्ते में किसी से कुछ नहीं छिपाते हैं। साथ ही लोग अपनी जिंदगी के फैसले अपने पार्टनर से पूछ कर ही लेते हैं। ये लोग आत्मविश्वासी भी होते हैं। ये लोग अपने पार्टनर से बहुत प्यार करते हैं और कई मामलों में उनसे समझौता कर लेते हैं। साथ ही  ये लोग जो भी कहते हैं साफ-साफ कहते हैं, ये लोग न स्वयं झूठ बोलते हैं और न ही इन्हें किसी और का झूठ बोलना पसंद होता है। लेकिन ये लोग समय- समय पर चिढ़चिढ़े हो जाते हैं और इनको क्रोध थोड़ा जल्दी आता है। सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं, जो इनको ये खूबी प्रदान करते हैं।

मेष राशि (Aries Zodiac)

वैदिक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों की मेष राशि होती है, ये लोग भी रिलेशनसिप में बेहद ईमानदार होते हैं। साथ ही ये लोग अपने पार्टनर का हर सुख- दुख में साथ देते हैं। साथ ही  ये स्वभाव से विनम्र होते हैं लेकिन कटु से कटु सत्य को भी साफ-साफ कह देते हैं। ये लोग निडर और साहसी भी होते हैं।

साथ ही ये विपरीत से विपरीत परिस्थिति में भी घबराते नहीं है। ये लोग  ये अपने रिश्ते में किसी से कुछ नहीं छिपाते हैं। इनका मानना है कि झूठ बोलने से अच्छा कड़वी सच्चाई होती है। मेष राशि पर मंगल ग्रह का आधिपत्य है, जो इनको के गुण प्रदान करते हैं।

पढें Religion (Religion News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 01-04-2023 at 17:19 IST
अपडेट