वैदिक ज्योतिष में 9 ग्रह और 12 राशियों का वर्णन मिलता है। इन सभी राशियों को जल, वायु और और पृथ्वी तत्व में विभाजित किया गया है। इसलिए इन 12 राशियों से जुड़े जातकों का स्वभाव और व्यक्तित्व अलग- अलग होता है। इनकी पसंद और ना पसंद भी भिन्न होती है।
आज हम बात करने जा रहे हैं ऐसी 4 राशि के जातकों के बारे में जो स्वभाव से बेहद ही कूल माने जाते हैं। साथ ही ये लोग विपरीत परिस्थितियों में भी शांत बने रहते हैं। आइए जानते हैं ये 4 राशियां कौन सी हैं।
मिथुन राशि: इस राशि के जातकों को बहुत कूल मिजाज का माना जाता है। इनकी वाणी भी बहुत प्रभावशाली होती है और अपनी बातों से ये समाने वाले के गुस्से को भी शांत रखने का हुनर जानते हैं। ये लोग हर पल का आनंद लेने वाले होते हैं. इन्हें ज्यादा चीखना चिल्लाना पसंद नहीं होता। इसलिए अगर इन्हें गुस्सा आए भी तो ये उसे जाहिर नहीं करते। कार्यक्षेत्र में इनका शांत व्यवहार इनको हर किसी का प्रिय बना देता है। मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं, जो इनको ये गुण प्रदान करते हैं।
कर्क राशि: इस राशि के लोग भी शांत स्वभाव के होते हैं। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा ग्रह हैं, जो इनको ये गुण प्रदान करते हैं। ये लोग बहुत केयरिंग होते हैं। सामान्य तौर पर ये काफी मिलनसार और खुशमिजाज होते हैं। इनका यही अंदाज लोगों को पसंद आता है। कर्क राशि जल तत्व के स्वामित्व वाली राशि है, इसलिए ये लोग जल्दी आक्रोश में नहीं आते।
कन्या राशि: इस राशि के लोग काफी बुद्धिमान और समझदार माने जाते हैं। कन्या राशि पर बुध देव का आधिपत्य है। इसलिए ये लोग बहुत कूल मिजाज के होते हैं और हर पल का आनंद लेने वाले होते हैं। इन्हें ज्यादा चीखना चिल्लाना पसंद नहीं होता। साथ ही ये लोग विपरीत परिस्थितियों में भी शांत बने रहते हैं। ये लोग लड़ाई- झगड़ों से दूर रहते हैं।
कुंभ राशि: इस राशि के जातक उसूलों के साथ जीवन जीते हैं। साथ ही इन्हें अनुशासित जीवन जीना ही पसंद होता है। इस राशि के स्वामी कर्मफल दाता शनि देव हैं, जो इनको ये गुण प्रदान करते हैं। ये लोग विपरीत परिस्थितियों में भी शांत बने रहते हैं। ये लोग दूसरों की मदद करने वाले भी होते हैं। साथ ही रिश्तों की बहुत अच्छी समझ होती है। इसलिए ये लोगों के बीच आ रही गलतफहमी को आसानी से दूर करने की क्षमता रखते हैं।
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022