Papankusha Ekadashi 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पापांकुशा एकादशी का व्रत रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पापांकुशा एकादशी को व्रत रखने से पापों के बंधन से मुक्त हो सकता है। जाने-अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिल सकती है। इसके साथ ही श्री हरि विष्णु की कृपा से धन-संपदा, सुख-समृद्धि से लेकर खुशहाली की प्राप्ति हो सकती है। इस साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि दो दिन होने के कारण पापांकुशा एकादशी की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जानिए पापांकुशा एकादशी की सही तिथि, मुहूर्त, पारण का समय से लेकर महत्व तक…
कब है पापांकुशा एकादशी 2026?
द्रिक पंचांग के अनुसार, आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 21 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 11 मिनट से शुरू हो रही है, जो 22 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 47 मिनट तक मान्य रहेगी। ऐसे में उदया तिथि के हिसाब से पापांकुशा एकादशी का व्रत 22 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा।
पापांकुशा एकादशी 2026 शुभ मुहूर्त
शुभ -उत्तम मुहूर्त- 06:26 ए एम से 07:51 ए एम
लाभ-उन्नति मुहूर्त- दोपहर में 12:05 पी एम से दोपहर 01:30 पी एम
अभिजीत मुहूर्त-11 बजकर 43 ए एम से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक
पापांकुशा एकादशी पर भद्रा और पंचक का साया
द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल पापांकुशा एकादशी पर भद्रा और पंचक का साया रहने वाला है। बता दें कि 22 अक्टूबर को
भद्रा सुबह में 06 बजकर 26 मिनट से दोपहर में 02 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। इस दौरान भद्रा पृथ्वी पर वास करेगी। इसके साथ ही 21 अक्टूबर 2026 से पंचक आरंभ हो जाएंगे, जो 25 अक्टूबर 2026 को समाप्त होंगे।
पापांकुशा एकादशी 2026 पारण समय
पापांकुशा एकादशी व्रत का पारण 23 अक्टूबर, शुक्रवार को सुबह 06 बजकर 27 मिनट से सुबह 08 बजकर 42 मिनट तक करना शुभ होगा।
पापांकुशा एकादशी 2026 धार्मिक महत्व
पद्म पुराण में पापांकुशा एकादशी के व्रत के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया है। इस दिन भगवान विष्णु की सच्चे मन से उपासना करने से मनुष्य के संचित पापों का क्षय हो सकता है। इसके साथ ही शुभ फलों की प्राप्ति होती है। पद्मपुराण के उत्तरखंड में वर्णित पापांकुशा एकादशी के महत्व के बारे में बताते हुए लिखा है कि इस दिन भगवान विष्णु के पद्मनाभ स्वरूप की पूजा करने के साथ व्रत, जप, तप, दान और पुण्य कर्म करने से पापों की मुक्ति मिलने के साथ मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। इसके साथ ही इस दिन व्रत रखने से पितरों की सद्गति और परिवार के कल्याण से भी जोड़ा जाता है।
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें
