Papankusha Ekadashi 2026 Date: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को भगवान विष्णु की आराधना के लिए विशेष माना गया है। आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी को पापांकुशा एकादशी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से व्यक्ति को पाप कर्मों से मुक्ति मिलने और जीवन में सुख-शांति प्राप्त होने का आशीर्वाद मिलता है। भक्त इस दिन उपवास रखते हैं, भगवान विष्णु का स्मरण करते हैं और विधि-विधान से पूजा करते हैं। इस साल पापांकुशा एकादशी का व्रत 22 अक्टूबर को रखा जाएगा। वहीं इस दिन अभिजीत मुहूर्त भी बन रहा है। आइए जानते हैं तिथि और धार्मिक महत्व…
कब है पापांकुशा एकादशी? (Papankusha Ekadashi 2026 Date)
द्रिक पंचांग के अनुसार अश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 21 अक्तूबर को दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर हो रही है। वहीं, इस तिथि का समापन 22 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजकर 47 मिनट पर होगा। ऐसे में पापांकुशा एकादशी का व्रत 22 अक्तूबर, दिन गुरुवार को रखा जाएगा।
पापांकुशा एकादशी पूजा का शुभ मुहूर्त
पंचांग के मुताबिक इस दिन अभिजीत मुहूर्त बन रहा है। यह मुहूर्त 11:43 ए एम से 12:28 पी एम तक रहेगा। इस बीच में भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना कर सकते हैं।
3 नवंबर को गुरु- चंद्र बनाएंगे गजकेसरी राजयोग; सिंह, मेष और धनु राशि वालों को आर्थिक उन्नति के योग
पापांकुशा एकादशी का धार्मिक महत्व
विष्णु पुराण के अनुसार पापांकुशा एकादशी का व्रत व्यक्ति के पूर्व जन्म और वर्तमान जीवन के पापों का क्षय करने वाला माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। मान्यता यह भी है कि एकादशी व्रत रखने और भगवान विष्णु की कथा सुनने से मन को शांति मिलती है। साथ ही नकारात्मक विचारों से मुक्ति मिलती है। इस दिन जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करना भी पुण्यदायी माना गया है। इस दिन भक्तों को भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
