Panchgrahi Yog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है। ऐसे में फरवरी माह ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के हिसाब से काफी खास जाने वाला है। इस माह कुंभ राशि में ग्रहों का जमावड़ा लगने वाला है। बता दें कि कुंभ राशि में बुध, सूर्य और शुक्र के साथ-साथ राहु विराजमान रहेंगे और 17 फरवरी को चंद्रमा भी इस राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में 17 फरवरी को कुंभ राशि में पंचग्रही राजयोग का निर्माण होने वाला है। कुंभ राशि में राहु और सूर्य की युति बन रही है, जो स्वभाव से एक-दूसरे के शत्रु माने जाते हैं। इसके अलावा शुक्र और बुध का लक्ष्मी नारायण योग भी बन रहा है, जो अपने आप में शुभ संकेत देता है। ऐसे में पंचग्रही राजयोग मेष, मिथुन, सिंह, कन्या और मकर राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां ला सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में….

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा एक राशि में करीब ढाई दिन रहते हैं। ऐसे में ग्रहों के साथ संयोग कर बना पंचग्रही योग करीब 54 घंटे तक रहने वाला है। द्रिक पंचांग के अनुसार, चंद्रमा 17 फरवरी, मंगलवार को 09:05 ए एम कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

मेष राशि (Aries Zodiac)

इस राशि की गोचर कुंडली के आय भाव में पंचग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इस राशि में शनि साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। लेकिन इस राजयोग के बनने से इस राशि के जातकों को अचानक धन, लाभ और सौभाग्य मिलने के योग नजर आ रहे हैं। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। परिवार के साथ चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। मां लक्ष्मी की कृपा से आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। आत्मविश्वास में तेजी से इजाफा होगा और आय के स्रोतों में वृद्धि देखी जा सकती है। कुल मिलाकर आपको सुख-समृद्धि की प्राप्ति होने के साथ आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए पंचग्रही योग अत्यंत शुभ हो सकता है। इस राशि इस राशि के भाग्य भाव में सभी ग्रहों की युति हो रही है और ऊपर से गुरु बृहस्पति की पूर्ण दृष्टि पड़ रही है। ऐसे में इस राशि के लिए ये राजयोग सोने पे सुहागा की तरह हो सकता है इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। भाई-बहनों के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। लंबे समय से चली आ रही चिंताओं से निजात मिल सकती है। पराक्रम और आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सिंह राशि के जातकों के लिए भी पंचग्रही योग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। इस राशि के आठवें भाव में शनि है, जो अच्छा नहीं माना जाता है। लेकिन सातवें भाव में सूर्य, बुध और शुक्र के होने से जीवन में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। आत्मविश्वास में भी तेजी से वृद्धि हो सकती है। ऐसे में छोटी-मोटी समस्याएं समाप्त हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo Zodiac)

कन्या राशि के जातकों के लिए पंचग्रही योग कई क्षेत्रों में लाभ दिला सकता है। इस राशि के जातकों को शत्रुओं पर विजय प्राप्त होने की संभावना बन रही है। इसके अलावा लंबे समय से चली आ रही बीमारी भी धीरे-धीरे सही हो सकती है। मानसिक तनाव कम होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को भी अपार सफलता हासिल हो सकती है। परिवार या दोस्तों के साथ किसी ट्रिप पर जा सकते हैं। विदेश जाने के भी योग बन रहे हैं। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव होगा। हालांकि वैवाहिक जीवन में थोड़ी सी परेशानियां हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn Zodiac)

मकर राशि के जातकों के लिए पंचग्रही योग धन भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग बन रहे हैं। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है।

दैत्यों के गुरु शुक्र और ग्रहों के राजा सूर्य के संयोग से विपरीत राजयोग का निर्माण होने वाला है, जिससे इन तीन राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में अपार सफलता के साथ-साथ मान-सम्मान में तेजी से वृद्धि हो सकती है। जानें इन लकी राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफलवृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
धनु वार्षिक राशिफल 2026मकर वार्षिक राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक राशिफल 2026मीन वार्षिक राशिफल 2026

डिस्क्लेमर: यह लेख पूरी तरह से ज्योतिषीय गणनाओं, ग्रहों के गोचर और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता (Jansatta) इसकी सटीकता या इसके माध्यम से किए गए दावों (जैसे करियर या आर्थिक लाभ) की पुष्टि नहीं करता है। ज्योतिषीय भविष्यवाणियां केवल सामान्य मार्गदर्शन के लिए हैं और इन्हें पेशेवर वित्तीय, कानूनी या निवेश सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय या निवेश से पहले संबंधित विषय के प्रमाणित ज्योतिषी, पंडित आदि से परामर्श अवश्य लें।