Panch Mahayog: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित समय पर गोचर करते हैं, जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। साथ ही सालों बाद कुछ ऐसे दुर्लभ योग बनते हैं, जिनका प्रभाव भी सभी राशियों पर देखने को मिलता है। आपको बता दें महाअष्टमी पर ग्रहों का अद्भुत संयोग बन रहा है।
साथ ही ये शुभ संयोग 700 साल बाद महाअष्टमी पर बनने जा रहा है। क्योंकि गुरु इस समय अपनी स्वराशि मीन में स्थित हैं और 28 मार्च को मीन राशि में ही अस्त होंगे। इसके बाद मेष राशि में बुध प्रवेश करेंगे। वहीं सूर्य मीन राशि और शनि अपनी राशि कुंभ में स्थित हैं। इसके अलावा शुक्र और राहु मेष राशि में विराजमान हैं। इन ग्रहों का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियांं ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए 5 महायोग शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में हंस और मालव्य राजयोग बन रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपको कमाई के दूसरे स्रोत भी इस बीच मिल सकते हैं। आप कोई संपत्ति की खरीद कर सकते हैं। वहीं आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन इस समय आपको प्रयास और मेहनत करते रहनी चाहिए। क्योंकि आप पर शनि की ढैय्या चल रही है। इसलिए आपको मेहनत से ही चीजों की प्राप्ति हो पाएगी।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
पांच महायोग मिथुन राशि के जातकों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से नवम भाव में गोचर कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता पाएंगे। वहीं आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और दोस्तों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। साथ ही आप इस समय काम- कारोबार से सिलसिले से कोई यात्रा भी कर सकते हैं, जो शुभ साबित हो सकती है। वहीं छात्रों के लिए यह समय शुभ साबित हो सकता है। वह किसी परीक्षा में पास हो सकते हैं।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए 5 महायोग बनना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से धन भाव में भ्रमण कर रहे हैं। वहीं गुरु ग्रह तीसरे भाव में संंचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपके साहस- पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आप कोई प्रापर्टी खरीद सकते हैं या पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। अटका हुआ धन मिल सकता है।
साथ ही भाई- बहनों का भी सहयोग मिलेगा। आप इस वक्त धन का संचय करने में सफल होंगे और इसके साथ ही आपको सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। अविवाहितों लोगों के विवाह के भी योग हैं।