Palmistry Rahu Line: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की कई रेखाओं और पर्वतों को व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व और करियर- कारोबार से जोड़कर देखा जाता है। हाथ में शनि, सूर्य, राहु और गुरु रेखा प्रमुख होती हैं। वहीं इनमें राहु रेखा को भी महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि हथेली पर राहु से जुड़ी रेखा अगर विकसित, स्पष्ट और उस पर कुछ विशेष निशान हो, तो व्यक्ति को जीवन में अचानक सफलता, मान-सम्मान और आर्थिक उन्नति के अवसर मिल सकते हैं।
3 नवंबर को गुरु- चंद्र बनाएंगे गजकेसरी राजयोग; सिंह, मेष और धनु राशि वालों को आर्थिक उन्नति के योग
हथेली में कहां होती है राहु रेखा?
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार राहु का संबंध हथेली के बीच के स्थान और राहु पर्वत से माना जाता है। वहीं इसकी स्थिति, गहराई, स्पष्टता और दूसरी रेखाओं से संबंध देखकर फलित किया जाता है।
11 नवंबर को बुद्धि के दाता बुध होंंगे उदय; कन्या, तुला, धनु और मेष राशि वालों को करियर में तरक्की के साथ धनलाभ के योग
ऐसी राहु रेखा मानी जाती है खास
अगर हथेली में राहु क्षेत्र से निकलने वाली रेखा स्पष्ट, साथ और बिना अधिक टूट-फूट के दिखाई देती है, तो इसे शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसे व्यक्ति कठिन परिस्थितियों में घबराते नहीं हैं। साथ ही ऐसे लोगों को अचनाक कई बार धन कमाने के अवसर मिलते हैं।
ऐसे लोगों को करियर और कारोबार में जबरदस्त सफलता मिलती है। जीवन में कई बार ऐसे मौके भी आ सकते हैं, जब व्यक्ति कम समय में अपनी पहचान बनाने में सफल हो जाए।
Guru Pradosh Vrat Katha In Hindi: गुरु प्रदोष व्रत पर करें इस कथा का पाठ, भगवान शिव की रहेगी विशेष कृपा
यश और सम्मान से जुड़ा है संकेत
हस्तरेखा शास्त्र में राहु को रहस्य, अचानक होने वाले बदलाव और आकस्मिक धनलाभ से जोड़कर देखा जाता है। वहीं अगर हाथ में राहु पर्वत अगर विकसित हो और राहु रेखा भी साफ- सुथरी हो तो व्यक्ति को समाज में यश, प्रतिष्ठा और सम्मान मिलने की संभावना रहती है।
3 नवंबर को गुरु- चंद्र बनाएंगे गजकेसरी राजयोग; सिंह, मेष और धनु राशि वालों को आर्थिक उन्नति के योग
रेखा टूटी हुई या द्वीप हो तो क्या?
यदि राहु रेखा बहुत ज्यादा टूटी हुई हो, उस पर क्रॉस या द्वीप जैसे चिह्न हों, तो हस्तरेखा शास्त्र में इसे जीवन में उतार-चढ़ाव, भ्रम या अचानक आने वाली चुनौतियों से जोड़कर देखा जाता है। हालांकि केवल एक रेखा देखकर किसी व्यक्ति के पूरे भविष्य का निष्कर्ष नहीं निकाला जाता। हस्तरेखा पढ़ते समय जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा, हृदय रेखा, भाग्य रेखा और पर्वतों को भी साथ में देखा जाता है।
किस्मत के धनी होते हैं ऐसी गुरु रेखा वाले लोग, बनते हैं बड़े पॉलिटिशियन और मोटिवेशनल स्पीकर
