Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं के साथ-साथ पर्वतों और उनके चिन्हों को भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन से जोड़कर देखा जाता है। हथेली में गुरु, शनि और सूर्य रेखाएं प्रमुख मानी जाती है। यहां हम बात करने जा रहे हैं गुरु रेखा के बारे में, हस्तरेखा अनुसार जिन लोगों के हाथ में गुरु पर्वत या गुरु से जुड़ी रेखा मजबूत और स्पष्ट होती है, उनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और लोगों को प्रभावित करने की कला अच्छी हो सकती है। ऐसे लोग राजनीति, शिक्षा, सलाहकारी क्षेत्र और मोटिवेशनल स्पीकिंग जैसे क्षेत्रों में अपनी पहचान बना सकते हैं। साथ ही ऐसे लोग आस्तिक होते हैं और भगवान पर इनका पूरा विश्वास होता है। आइए जानते हैं गुरु रेखा के बारे में अन्य जानकारी…

11 नवंबर को बुद्धि के दाता बुध होंंगे उदय; कन्या, तुला, धनु और मेष राशि वालों को करियर में तरक्की के साथ धनलाभ के योग

गुरु रेखा क्या बताती है?

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार तर्जनी उंगली के नीचे स्थित स्थान को गुरु पर्वत कहा जाता है। इस स्थान पर स्पष्ट रेखाएं या शुभ चिन्ह होना व्यक्ति के आत्मविश्वास, महत्वाकांक्षा, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक प्रभाव से जोड़ा जाता है। हालांकि, हस्तरेखा शास्त्र की ये मान्यताएं पारंपरिक ज्योतिषीय धारणाओं पर आधारित हैं, इन्हें वैज्ञानिक भविष्यवाणी नहीं माना जाता।

ऐसी गुरु रेखा वाले लोगों में होती है लीडरशिप क्वालिटी

मान्यता है कि गुरु पर्वत पर स्पष्ट और सीधी रेखा होने पर व्यक्ति में नेतृत्व करने का गुण हो सकता है। ऐसे लोग अपनी बात प्रभावशाली तरीके से दूसरों तक पहुंचाने में माहिर माने जाते हैं। यही वजह है कि हस्तरेखा शास्त्र में इस तरह की रेखाओं को राजनीति, मैनेजमेंट और सार्वजनिक जीवन से जोड़कर देखा जाता है।

बन सकते हैं अच्छे पॉलिटिशियन और मोटिवेशनल स्पीकर

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार अगर गुरु रेखा का झुकाव बुध पर्वत की ओर हो तो ऐसे लोगों में आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने की क्षमता होती है, वे लोगों को जल्दी प्रभावित कर लेते हैं। साथ ही ऐसे लोग राजनीति में कोई बड़ा पद, मोटिवेशनल स्पीकर, शिक्षक, मैनेजर या सलाहकार के रूप में भी सफलता हासिल करने की क्वालिटी रखते हैं।

20 या 21 अक्टूबर कब है दशहरा, जानें विजयादशमी की सही डेट, रावण दहन का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

सम्मान और प्रतिष्ठा से भी जोड़ा जाता है

गुरु पर्वत को ज्ञान, सम्मान, महत्वाकांक्षा और लीडरशिप का प्रतीक माना जाता है। अगर यह पर्वत उभरा हुआ हो और यहां की रेखाएं साफ दिखाई दें तो इसे व्यक्ति के सामाजिक सम्मान और प्रभाव के लिए शुभ संकेत माना जाता है। वहीं गुरु पर्वत पर मौजूद अन्य रेखाओं और चिन्हों का अर्थ जानने के लिए पूरी हथेली का अध्ययन करना जरूरी माना जाता है।

नोट: हस्तरेखा शास्त्र एक पारंपरिक ज्योतिषीय पद्धति है। हथेली की रेखाओं के आधार पर भविष्य या व्यक्तित्व के बारे में किए गए दावे वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित नहीं हैं।