Opal Gemstone Benefits: वैदिक ज्योतिष में ओपल रत्न को बेहद आकर्षक और प्रभावशाली माना जाता है। यह रत्न विशेष रूप से शुक्र ग्रह से संबंधित होता है, जो प्रेम, वैभव, सौंदर्य और सुख-सुविधाओं के कारक होते हैं। मान्यता है कि ओपल रत्न धारण करने से जीवनसाथी के साथ संबंधों में मजबूती आ सकती है। साथ ही ओपल पहनने से आर्थिक स्थिति में मजबूती होने की मान्यता है। साथ ही इसको धारण करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आ सकती है। साथ ही जो लोग कला, संगीत और फिल्म लाइन से जुड़े हुए हैं उनको यह रत्न लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं ओपल रत्न पहनने का लाभ, पहचान और धारण करने की विधि…
कुंभ राशि वाले लोग कैसे होते हैं, जानें पर्सनैलिटी और करियर- कारोबार के बारे में सबकुछ
ये लोग कर सकते हैं धारण (Who Can Wear Opal Stone)
ओपल रत्न को वृष, तुला, कुंभ और मकर राशि के लोग पहन सकते हैं। वहीं अगर कुंडली में शुक्र ग्रह उच्च के या शुभ विराजमान हैं तो भी ओपल रत्न धारण कर सकते हैं। साथ ही शुक्र ग्रह की महादशा में भी ओपल रत्न पहन सकते हैं, बस कुंडली में शुक्र ग्रह शुभ स्थिति में स्थित हों। वहीं ओपल रत्न के साथ माणिक्य, मोती और मूंगा पहनने से बचना चाहिए। अन्यथा नुकसान हो सकता है।
ओपल रत्न धारण करने के लाभ
रत्न शास्त्र अनुसार ओपल रत्न धारण करने से जीवन में सुख-समृद्धि और आकर्षण बढ़ सकता है। साथ ही इसको पहनने से प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में मधुरता आ सकती है है। साथ ही जिन लोगों का काम- कारोबार कला, फैशन, फिल्म या क्रिएटिव क्षेत्रों से है, उनके लिए यह रत्न काफी लाभकारी माना जाता है, क्योंकि यह रचनात्मकता और व्यक्तित्व को निखारता है। साथ ही इसके प्रभाव से आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है और व्यक्ति को भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति हो सकती है।
ओपल रत्न धारण करने के नियम
ओपल को चांदी या व्हाइट गोल्ड में धारण करना चाहिए।
इसे पहनने का सबसे शुभ दिन शुक्रवार माना जाता है।
सुबह स्नान के बाद “ॐ शुक्राय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करके धारण करें।
रत्न का वजन कम से कम 6 से 8 रत्ती होना चाहिए।
इसे दाएं हाथ की अनामिका में पहनना शुभ होता है।
ओपल रत्न की पहचान
असली ओपल में इंद्रधनुषी चमक दिखाई देती है। साथ ही यह हल्का और चिकना होता है, जिसमें अंदर से कई रंग झलकते हैं। नकली ओपल में यह रंग स्थिर या कृत्रिम लगते हैं। वहीं विश्वसनीय जेम्स लैब से सर्टिफाइड ओपल ही खरीदना चाहिए।
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
