रत्न विज्ञान के अनुसार अंकों का हमारे जीवन में महत्पूर्ण स्थान होता है। साथ ही आपने देखा ही होगा कोई अंक हमारे लकी होता है तो कोई अंक अनलकी। आज हम बात करने जा रहे हैं। मूलांक 2 के बारे में…
रत्न शास्त्र में चंद्रमा ग्रह को मूलांक 2 का स्वामी माना गया है। जिन लोगों का जन्म महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 2 होगा। ये लोग काफी भावुक, मधुरभाषी, कल्पनाशील और कोमल ह्रदय के होते हैं। जैसे चंद्रमा का स्वभाव चंचल माना जाता है वैसे ही इन लोगों की मन स्थिति कभी एक जैसी नहीं रहती। ये शरीर से कमजोर लेकिन मानसिक रूप से सबल होते हैं। जानिए मूलांक 2 वालों के बारे में दिलचस्प जानकारी…
रोमांटिक और बुद्धिजीवी होते हैं ये लोग:
मूलांक 2 के व्यक्ति मन के धनी होते है और बौद्धिक कार्यों में ज्यादा सफल साबित होते हैं। ये स्वभाव से मृदुभाषी, कल्पनाशील, शांत और कोमल होते हैं। इनका बुद्धि चातुर्य अच्छा होता है और अपने इस गुण के कारण यह दूसरों से ज्यादा सम्मान प्राप्त करते हैं और लोकप्रिय बन जाते हैं। मूलांक 2 के लोग रोमांटिक और बुद्धिजीवी भी होते हैं।
दूसरों की भावनाओं की करते हैं कद्र:
ये छोटी-छोटी बातें दिल पर लगाकर बैठ जाते हैं। इन्हें नाचने, गाने और साज-सज्जा का काफी शौक होता है। इनकी तरफ कोई भी व्यक्ति आसानी से आकर्षित हो जाता है। ये पल भर में किसी अंजान व्यक्ति को भी अपना दोस्त बना सकते हैं। इनके अंदर दूसरों के मन की बात जानने का गुण होता है। ये लोग दूसरों की भावनाओं की काफी कद्र करते हैं। इन्हें प्रेम संबंधों में अधिक सफल नहीं देखा गया है।
चंद्र देव की होती है विशेष कृपा:
मूलांक 2 वाले किसी को ‘ना’ बिल्कुल भी नहीं बोल पाते हैं। प्रेम और सौंदर्य में इन्हें महारथ हासिल होती है। इन लोगों के अंदर आत्मविश्वास की थोड़ी कमी देखने को मिलती है। इनका मन काफी अस्थिर रहता है। लेकिन इनके ऊपर चंद्र देवता की विशेष कृपा होती है। इसलिए इनके सारे काम चंद्र देव के आशीर्वाद से बनते चले जाते हैं। वहीं ये लोग अपने जीवन में भरपूर सुख-समृद्धि और सफलता के लिए शिव जी की पूजा करें, तो अत्यंत शुभ फलदायी सिद्ध होगी। दरअसल महादेव ने चंद्र को अपने शीश पर स्थान दिया है, इसलिए दोनों में एक अलौकिक संबंध है। इसलिए इन लोगों को रोज शिवलिंग में जल चढ़ाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022