11 तारीख के दिन जन्म लेने वाले लोगों में 11 का संयुक्त अंक 01 की 02 बार पुनरावृत्ति है। 01 का सूर्य से संबंध शुभ माना गया है तो वहीं 02 यानी चंद्रमा का साथ मिलेगा। अर्थात व्यक्ति चंद्रमा की भांति कार्य करेगा।
अंक शास्त्र के मुताबिक इस अंक को लोकप्रियता और समृद्धि का अंक बताया गया है। अंक शास्त्र के मुताबिक 11 मार्च 2022 को जन्म लेने वाले लोगों का भाग्यांक 02 रहेगा, वहीं अंक 02 के मित्र अंक 01, 03, 09 होते हैं।
अंक शास्त्र के मुताबिक 02 का स्वामी चंद्रमा है और फिल्म, ग्लैमर, ज्ञान, धैर्य, मन, आत्मबल का प्रतीक चंद्र को ही माना गया है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे आपके जन्मांक के अनुसार अंकफल। आइए जानते हैं-
जन्मांक: 01 वालों का शुभ अंक: 03
जॉब व व्यवसाय की बात करें तो आपको सूर्य व भाग्य स्वामी चन्द्रमा का सहयोग मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके अलावा नौकरीपेशा वाले जातकों को नौकरी में पदोन्नति और व्यवसाय में उन्नति के योग है। इसके साथ ही नामांक 09 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है। वहीं स्वास्थ्य की बात करें तो नेत्र या उदर रोग से परेशानी हो सकती है।
जन्मांक 02 का शुभ अंक: 01
जॉब व व्यवसाय की बात करें तो चन्द्रमा का प्रभाव है। नौकरी या अन्य क्षेत्र में संघर्ष के बाद जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। इसके अलावा नामांक 03 व 09 का व्यक्ति का आपको व्यवसाय में साथ मिल सकता है, जो आपको लाभ दे सकता है। जबकि आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।
जन्मांक 03 का शुभ अंक: 01
जॉब व व्यवसाय की बात करें तो इस अंक का स्वामी गुरु है। जबकि आज के अंक का स्वामी चंद्र हैं। लेकिन गुरु व चन्द्रमा मित्रवत भाव हैं। इसलिए आज का दिन नौकरी में के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए कार्य के आरम्भ के संकेत हैं। वहीं स्वास्थ्य संबंधी कोई कष्ट हो सकता है।
जन्मांक 04 का शुभ अंक: 07
जॉब व व्यवसाय की दृष्टि से देखें तो राहु व चन्द्रमा मित्र नहीं हैं फिर भी भाग्य स्वामी चन्द्रमा से पंचम शुक्र सहयोगी है। इसलिए आज आपको व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत दे रहा है। इस दौरान नौकरी में आपको नामांक 01 व 03 के उच्चाधिकारियों से लाभ मिल सकता। वहीं स्वास्थ्य समस्या से परेशान व्यक्ति सुधार के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।