Numerology Remedies For 1, 3, 15, 16 Dates: कई ऐसे जातक होते हैं, जो बहुत प्रतिभाशाली होने के बावजूद सफलता के शिखर तक पहुंचते में काफी पीछे रह जाते हैें। अंक ज्योतिष के अनुसार, आपकी जन्मतिथि सिर्फ एक नंबर नहीं, बल्कि आपकी जीत और हार का कोड है। यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 3, 15 या 16 तारीख को हुआ है, तो आपके पास सूर्य और गुरु जैसी अद्भुत ऊर्जाएं तो हैं, लेकिन कुछ ‘गुप्त’ बाधाएं आपके रास्ते में दीवार बनकर खड़े हैं। जहां एक ओर इनमें नेतृत्व की बेमिसाल क्षमता होती है, वहीं दूसरी ओर ‘फोकस’ का भटकाव इनकी सबसे बड़ी कमजोरी है। आइए जानते हैं ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ अकल्ट साइंस से न्यूमरोलॉजी में मास्टर्स न्यूमरोलॉजिस्ट तब्बू से जानते हैं कि सफलता पाने में आखिर कहां हो रही है आपसे चूक और वे कौन से उपाय हैं जो आपकी बंद किस्मत का ताला खोल सकते हैं….

1, 3, 15 या 16 तारीख को जन्में जातकों की सबसे बड़ी रुकावटें

  • ये लोग जल्दी अपना सब्र खो देते हैं।
  • ये पहचान और नाम के पीछे ज्यादा भागते हैं,
  • पर बीच रास्ते में ही इनका ध्यान भटक जाता है।
  • इस कारण से बना हुआ काम भी बिगड़ सकता है।
  • अगर ध्यान एक जगह टिक जाए, तो ये लोग एक बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं।

1, 3, 15 या 16 तारीख को जन्में जातकों का  मजबूत पक्ष

  • अगर ये लोग अपना फोकस बनाएं रखें तो जिंदगी में खूब पैसा, इज्जत और नाम मिलता है।
  • इनकी जिंदगी में अचानक से उतार-चढ़ाव होता है (16 अंकों के प्रभाव के कारण)
  • ये लोग मीडिया, पब्लिक डीलिंग, गाइडिंग, कोचिंग, टीचिंग, क्रिएटिव फील्ड, स्पोर्ट्स आदि! फील्ड में अपना करियर अच्छा बना सकते हैं।
  • इनको रिश्तों में उम्मीदें ज्यादा होती हैं।
  • लव लाइफ थोड़ी इंटेंस होती है।
  • इस जन्मतिथि पर जन्म लोग आकर्षक होते हैं। अच्छी पर्सनालिटी के होते हैं इस कारण लोग इनसे आसानी से आकर्षित हो जाते हैं।

जन्मतिथि के आधार पर मूलांक, ग्रह और गुण

जन्म तारीखमूलांकस्वामी ग्रहमुख्य गुण
11सूर्यअधिकार, नेतृत्व, ऊर्जा
33बृहस्पतिज्ञान, अनुशासन, रचनात्मकता
156शुक्रआकर्षण, विलासिता, कला
167केतुआध्यात्मिकता, अंतर्ज्ञान, गहराई

1, 3, 15 या 16 तारीख को जन्में जातकों  का कमजोर पक्ष

  • अहंकार और गुस्सा
  • विश्वास का मुद्दा
  • ज्यादा सोचना
  • अपने कम्फर्ट जोन में ही रहना।

1, 3, 15 या 16 तारीख को जन्में जातकों के लिए गुप्त उपाय

  • रोज सुबह पूरब दिशा की तरफ मुंह करके घी का दीया जलाएं।
  • इसके बाद 2 मिनट आंख बंद करके सिर्फ अपनी सांसों पर ध्यान रखें।
  • इसे ध्यान मजबूत होता है, सोच-बूझ बढ़ती है और लंबे समय की स्पष्टता आती है।

न्यूमरोलॉजिस्ट से जानें कुछ खास उपाय

  • रविवार को सूर्य को अर्ध्य दें। गुरुवार को पीली दाल, पीला कपड़ा दान करें। प्रतिदिन मंदिर जाएं।
  • अगर ये लोग अपने अहंकार पर नियंत्रण पा लें और अनुशासन में रहें तो आप उच्च स्तर की सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
  • अगर नहीं किया तो इनके अंदर जो क्षमता है जो कुछ कर गुजरने की हिम्मत है सब बर्बाद हो जाएगी।
  • खाने में नमक थोड़ा कम रखें। अदरक और लहसुन का उपयोग भी कम करें। नॉन-वेज बिल्कुल न खाएं (नंबर 3 वाले)

1, 3, 15 या 16 तारीख को जन्में जातकों का लकी रंग

लाल: आत्मविश्वास और शक्ति देता है।
सफेद: शांति देता है और आकर्षण पैदा करता है।
पीला: ज्ञान और ऊर्जा देता है।

1, 3, 15 या 16 तारीख को जन्में जातकों की लकी तारीखें

न्यूमरोलॉजिस्ट तब्बू के अनुसार, किसी भी माह की  1, 3, 5, 6, 2, 10, 12 तारीख इन लोगों के लिए लकी हो सकती है।

1, 3, 15 या 16 तारीख को जन्में जातकों के लिए लकी दिन

रविवार, गुरुवार, शुक्रवार। इसके अलावा कोई भी जरूरी काम रविवार या गुरुवार को शुरू करें। कपड़ों में पीला या सफेद रंग का कपड़ा ज्यादा पहनें।

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफलवृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
धनु वार्षिक राशिफल 2026मकर वार्षिक राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक राशिफल 2026मीन वार्षिक राशिफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें