Shukra Pradosh Vrat November 2026: शुक्र प्रदोष व्रत भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा प्राप्त करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, जब त्रयोदशी तिथि शुक्रवार के दिन पड़ती है, तो इसे शुक्र प्रदोष व्रत कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशहाली, आर्थिक परेशानियों से राहत और मनोकामनाओं की पूर्ति के योग बनते हैं। इस दिन शाम के समय प्रदोष काल में शिवलिंग का अभिषेक और पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं नवंबर के प्रदोष व्रत के बारे में, जो शुक्र प्रदोष व्रत होगा। आइए जानते हैं शुक्र प्रदोष व्रत तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त…

22 नवंबर को शुक्र और बुध बनाएंगे लक्ष्मी नारायण राजयोग; मकर, कर्क और मेष राशि वालों को करियर में तरक्की के साथ धनलाभ के योग

शुक्र प्रदोष व्रत तिथि 2026

फ्यूचर पंचांग के अनुसार, कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ 6 नवंबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर हो रहा है। वहीं इस तिथि का समापन 7 नवंबर को सुबह 10 बजकर 48 मिनट पर होगा। ऐसे में प्रदोष काल को देखते हुए प्रदोष व्रत 6 नवंबर को रखा जाएगा। यह व्रत शुक्रवार को पड़ रहा है, इसलिए यह शुक्र प्रदोष व्रत कहलाएगा।

6 नंवबर धनतेरस पर बन रहा शुक्रादित्य राजयोग; तुला, मेष, कन्या और कुंभ राशि वालों को आर्थिक उन्नति के योग

शुक्र प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त

पंचांग के मुताबिक इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 5 मिनट से 7 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। इस अवधि में सभी भक्त भोलेनाथ की पूजा कर सकते हैं।

प्रदोष व्रत पर करें इन मंत्रों का जाप

।। श्री शिवाय नम:।।

।। श्री शंकराय नम:।।

।। श्री महेश्वराय नम:।।

।। श्री सांबसदाशिवाय नम:।।

।। श्री रुद्राय नम:।।

।। ओम पार्वतीपतये नम:।।

शिवजी की आरती

ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा।
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, अर्द्धांगी धारा॥ ओम जय शिव ओंकारा॥
एकानन चतुरानन पञ्चानन राजे।
हंसासन गरूड़ासन वृषवाहन साजे॥ ओम जय शिव ओंकारा॥
दो भुज चार चतुर्भुज दसभुज अति सोहे।
त्रिगुण रूप निरखत त्रिभुवन जन मोहे॥ ओम जय शिव ओंकारा॥
अक्षमाला वनमाला मुण्डमालाधारी।
त्रिपुरारी कंसारी कर माला धारी॥ ओम जय शिव ओंकारा॥
श्वेताम्बर पीताम्बर बाघंबर अंगे।
सनकादिक गरुड़ादिक भूतादिक संगे॥ ओम जय शिव ओंकारा॥
कर के मध्य कमण्डल चक्र त्रिशूलधारी।
जगकर्ता जगभर्ता जगसंहारकर्ता॥ ओम जय शिव ओंकारा॥
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका।
प्रणवाक्षर के मध्ये ये तीनों एका॥ ओम जय शिव ओंकारा॥
पर्वत सोहैं पार्वती, शंकर कैलासा।
भांग धतूरे का भोजन, भस्मी में वासा॥ ओम जय शिव ओंकारा॥
जटा में गंग बहत है, गल मुण्डन माला।
शेष नाग लिपटावत, ओढ़त मृगछाला॥ ओम जय शिव ओंकारा॥
काशी में विराजे विश्वनाथ, नन्दी ब्रह्मचारी।
नित उठ दर्शन पावत, महिमा अति भारी॥ ओम जय शिव ओंकारा॥
त्रिगुणस्वामी जी की आरति जो कोइ नर गावे।
कहत शिवानन्द स्वामी, मनवान्छित फल पावे॥
ओम जय शिव ओंकारा॥ स्वामी ओम जय शिव ओंकारा॥

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।