Ravi Pradosh Vrat 2026: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है। जब प्रदोष व्रत रविवार के दिन पड़ता है, तो इसे रवि प्रदोष व्रत कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा और व्रत करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं। साथ ही सुख-समृद्धि, मान-सम्मान और अच्छी सेहत का आशीर्वाद प्राप्त होता है। मान्यता है कि रवि प्रदोष व्रत रखने से सूर्य देव की कृपा भी प्राप्त होती है और व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आइए जानते हैं कब है रवि प्रदोष व्रत और शुभ मुहूर्त…
रवि प्रदोष व्रत तिथि
हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 22 नवंबर को सुबह 4 बजकर 56 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 23 नवंबर को रात 2 बजकर 36 मिनट पर होगा। ऐसे प्रदोष काल को देखते हुए प्रदोष व्रत 22 नवंबर को रखा जाएगा।
20 या 21 नवंबर कब है देवउठनी एकादशी; जानिए देवोत्थान की तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
रवि प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त
रवि प्रदोष व्रत के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 5 मिनट से 7 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। इस अवधि में सभी भक्त भोलेनाथ की पूजा कर सकते हैं।
रवि प्रदोष व्रत का धार्मिक महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रवि प्रदोष व्रत करने से भगवान शिव अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इस दिन सुबह स्नान करने के बाद व्रत का संकल्प लिया जाता है और शाम के समय प्रदोष काल में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। पूजा के दौरान शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, अक्षत और फूल अर्पित किए जाते हैं। इसके बाद शिव चालीसा और प्रदोष व्रत कथा का पाठ करना शुभ माना जाता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
