Navpancham Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और गुरु को नवग्रह में से काफी महत्वपूर्ण ग्रहों में से एक माना जाता है। जहां सूर्य को आत्मा, पिता, आत्मविश्वास, स्वास्थ्य, सरकारी नौकरी, नेतृत्व और यश का कारक मानते हैं, तो वहीं गुरु को ज्ञान, शिक्षा, भाग्य, धन, संतान, विवाह, धर्म, और संतान सुख आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में इन दोनों ग्रहों की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलता है। बता दें कि इस समय गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में और सूर्य कुंभ राशि में विराजमान है। दोनों ही ग्रह किसी न किसी ग्रह के साथ संयोग, दृष्टि या फिर कोणीय स्थिति बनाएंगे, जिससे शुभ राजयोगों का निर्माण करेंगे। ऐसे ही मार्च माह में यानी होली 2026 के बाद सूर्य और गुरु के संयोग से नवपंचम राजयोग का निर्माण होने वाला है। इस राजयोग का निर्माण होने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इनमें से मीन, मिथुन और सिंह राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। नौकरी-बिजनेस में अपार सफलता के साथ धन लाभ हो सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। जानें तीन भाग्यशाली राशियों के बारे में…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 5 मार्च को रात 10:41 पी एम से गुरु-सूर्य एक-दूसरे से 120 डिग्री पर होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष में नवपंचम राजयोग को काफी प्रभावशाली ग्रह माना जाता है। इस राजयोग के बनने से जातकों को करियर-बिजनेस में अपार सफलता के साथ उन्नति हो सकती है। अचानक धन लाभ से लेकर मान-सम्मान में वृद्धि होती है। शिक्षा, स्वास्थ्य से लेकर व्यक्तिगत संबंधों में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है।
मीन राशि (Pisces Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य-गुरु के संयोग से बना नवपंचम राजयोग की मायनों में खास हो सकता है। इस राशि की गोचर कुंडली के बारहवें भाव में सूर्य और चौथे भाव में गुरु विराजमान है। इस राशि के जातकों के आमदनी के कई स्त्रोत खुल सकते हैं। पैतृक संपत्ति के माध्यम से काफी लाभ मिल सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है।
करियर के क्षेत्र में भी लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आपको काम के सिलसिले में कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन इनसे आपको अच्छा खासा लाभ मिलने के संकेत बन रहे हैं। नए अवसर के साथ पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि हो सकती है।
व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो मीन राशि के जातकों को काफी अच्छा मुनाफा मिल सकता है। गुरु की कृपा से नए प्रोजेक्ट या फिर डील मिल सकती है।
आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। लेकिन पैसों के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।
स्वास्थ्य की बात करें, तो लंबे समय से चली आ रही समस्याएं दूर हो सकती है। बस अपने खानपान और लाइफस्टाइल का खास ख्याल रखें।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए गुरु-सूर्य का नवपंचम राजयोग कई नए मौके खोल सकता है। इस राशि के एकादश भाव में गुरु और सातवें भाव में सूर्य विराजमान है। ऐसे में आपके व्यक्तित्व में काफी निखार आ सकता है। नए-नए दोस्त बन सकते हैं।
करियर के क्षेत्र की बात करें, तो आपको कई ऐसे मौके मिल सकते हैं जिसका इंतजार आप लंबे समय से कर रहे हैं। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। काम के सिलसिले में यात्राएं कर सकते हैं। विदेश यात्रा के भी मौके मिल सकते हैं। जीवन में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है।
व्यापार की बात करें, तो इस समय आप काफी मुनाफा कमा सकते हैं। पार्टनरशिप में किए जा रहे व्यापार में अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिल सकता है।
गुरु एकादश भाव में रहकर तीसरे, पंचम और सप्तम भाव को देख रहे हैं। सप्तम भाव में सूर्य विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। विवाह के कई योग बनने वाले हैं।
आर्थिक जीवन में आपकी आय में तेजी से वृद्धि हो सकती है। धन कमाने के कई जरिए खुल सकते हैं। इसके साथ ही निवेश करने से आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है।
स्वास्थ्य के लिहाज़ से ये अवधि अच्छी जाने वाली है। आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।
मिथुन राशि (Gemini Zodiac)
नवपंचम राजयोग मिथुन राशि के जातकों के लिए अनुकूल हो सकती है। इस राशि के लग्न भाव में गुरु बृहस्पति और नौवें भाव में सूर्य विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। आपके जीवन में खुशियां और प्रगति में तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है।
करियर की बात करें, तो इस समय आपको खूब सफलता हासिल करेंगे। इसके साथ ही नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। आपके द्वारा किसी काम या प्रोजेक्ट में की जा रही मेहनत का फल मिल सकता है। ऐसे में उच्च अधिकारी प्रसन्न नजर आ रहे हैं। नई जिम्मेदारी मिलने के भी योग बन रहे हैं। इसके साथ ही इंसेंटिव मिलने के चांसेस है।
व्यापार के क्षेत्र में नवपंचम राजयोग के कारण काफी अच्छा प्रदर्शन कर पाने में सफल होंगे। नया व्यापार शुरू करने के लिए ये सबसे अच्छा समय माना जाता है।
आर्थिक जीवन में आपको धन लाभ कमाने के कई मौके मिल सकते हैं। नौकरी-बिजनेस के माध्यम से धन लाभ हो सकता है।
लव लाइफ और वैवाहिक जीवन की बात करें, तो रिश्ता में मिठास बनी रहेगी। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है।
स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। ऊर्जा से भरपूर रहने वाले हैं।
दैत्यों के गुरु शुक्र और ग्रहों के राजा सूर्य के संयोग से विपरीत राजयोग का निर्माण होने वाला है, जिससे इन तीन राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में अपार सफलता के साथ-साथ मान-सम्मान में तेजी से वृद्धि हो सकती है। जानें इन लकी राशियों के बारे में
डिसक्लेमर- यह लेख पूरी तरह से ज्योतिषीय गणनाओं और मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी सत्यता या इससे होने वाले किसी भी लाभ-हानि की पुष्टि नहीं करता है। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
