Navpancham Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को सबसे प्रभावशाली और शुभ ग्रहों में गिना जाता है। आमतौर पर गुरु बृहस्पति एक राशि में लगभग एक वर्ष तक गोचर करते हैं, लेकिन वर्तमान समय में वे अतिचारी गति से चल रहे हैं। इसी कारण वर्ष 2026 में गुरु बृहस्पति कुल तीन बार राशि परिवर्तन करेंगे। इस समय बृहस्पति मिथुन राशि में स्थित हैं और 2 जून 2026 तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। इस दौरान उनकी स्थिति अन्य ग्रहों के साथ संयोग, दृष्टि और कोणीय संबंध के कारण कई शुभ और अशुभ योगों का निर्माण कर रही है। भाग्य के कारक गुरु बृहस्पति और बुध ग्रह के संयोग से नवपंचम राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। यह योग ज्योतिष में अत्यंत शुभ माना जाता है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में देखने को मिलेगा।
द्रिक पंचांग के अनुसार, 17 फरवरी को सुबह 2: 59 ए एम पर गुरु-बुध एक-दूसरे से 120 डिग्री पर होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा। बता दें कि इस अवधि में गुरु मिथुन राशि में विराजमान होंगे और बुध कुंभ राशि में होंगे। इस राजयोग का सबसे अधिक सकारात्मक प्रभाव मेष, कुंभ सबित इन राशियों के जातकों पर पड़ सकता है, जिन्हें करियर, धन, शिक्षा और मान-सम्मान के क्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलने के योग बन रहे हैं। यह संपूर्ण विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया गया है। आइए जानते हैं गुरु-बुध के संयोग से बना नवपंचम राजयोग किन राशियों के लिए सबसे अधिक लकी साबित हो सकता है…
मेष राशि (Aries Zodiac)
मेष राशि के जातकों के लिए बुध और गुरु के संयोग से बना नवपंचम राजयोग कई क्षेत्रों में लाभ दिला सकता है। आपकी गोचर कुंडली के एकादश भाव में बुध रहेंगे और गुरु ग्रह तृतीय भाव में विराजमान रहेंगे। इस ग्रह स्थिति के कारण लाभ के नए अवसर सामने आ सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण फैसले का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है, जिसका असर लंबे समय तक दिखाई देगा। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है।
यदि प्रॉपर्टी या राजनीति से जुड़ा कोई मामला लंबे समय से अटका हुआ है, तो उसमें भी समाधान मिलने के संकेत हैं। इससे आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। वाणी और बुद्धिमत्ता के बल पर कई क्षेत्रों में सफलता हासिल कर सकते हैं।
नवपंचम राजयोग के कारण आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी और आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। यदि आप कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय उसके लिए अनुकूल रहेगा। विशेष रूप से तकनीकी, आईटी या ज्ञान से जुड़े क्षेत्रों में किया गया काम अधिक लाभकारी साबित हो सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius Zodiac)
कुंभ राशि के जातकों के लिए गुरु-बुध से बनने वाला नवपंचम राजयोग कई दृष्टियों से बेहद शुभ साबित हो सकता है। इस राशि के लग्न भाव में बुध और पंचम भाव में गुरु की स्थिति बन रही है, जिससे जीवन की कई अधूरी इच्छाओं के पूरे होने के प्रबल योग बनते नजर आ रहे हैं। जिन सपनों को आप लंबे समय से साकार करने की कोशिश कर रहे थे, अब उनके पूरे होने की संभावना बढ़ सकती है।
करियर के क्षेत्र में अचानक सफलता और लाभ मिलने के संकेत हैं। इसके साथ ही इस राशि में सूर्य और शुक्र की उपस्थिति भी बनी रहेगी, जिससे भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। लंबे समय से अटके हुए कार्य गति पकड़ सकते हैं और सफलता मिलने की संभावना है।
आर्थिक स्थिति में तेज़ी से सुधार देखने को मिल सकता है। आय में वृद्धि के साथ-साथ आप अच्छी बचत भी कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभदायक साबित हो सकता है और आप एक सफल व्यवसायी के रूप में अपनी पहचान बना सकते हैं। आपके कार्य और उपलब्धियां दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बन सकती हैं।
कन्या राशि (Virgo Zodiac)
कन्या राशि के जातकों के लिए गुरु-बुध के संयोग से बना नवपंचम राजयोग कई मायनों में खास साबित हो सकता है। राहु का भी बुध के साथ संयोग हो रहा है। इस राशि की गोचर कुंडली के छठे भाव में बुध और दशम भाव में गुरु विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को नौकरी-बिजनेस में काफी लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। इस अवधि में नौकरी या बिजनेस में किसी भी प्रकार की बनाई गई कूटनीतिक सफल हो सकती है। आप तकनीकी ज्ञान और अनुभव का लाभ ले पाएंगे।
शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। यात्रा का संयोग भी बनेगा। ऐसे में दोस्तों या फिर परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। बैंक से लोन में सफलता हासिल हो सकती है। आपके द्वारा किसी काम में की जा रही मेहनत, प्रयास में सफलता मिल सकती है।
लव लाइफ के मामले में समय आपके अनुकूल रहेगा। छोटे मोटे मतभेद होंगे लेकिन रिश्ते में प्रेम भी बढ़ता जाएगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी।
दैत्यों के गुरु शुक्र और ग्रहों के राजा सूर्य के संयोग से विपरीत राजयोग का निर्माण होने वाला है, जिससे इन तीन राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में अपार सफलता के साथ-साथ मान-सम्मान में तेजी से वृद्धि हो सकती है। जानें इन लकी राशियों के बारे में
डिसक्लेमर- यह लेख पूरी तरह से ज्योतिषीय गणनाओं और मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी सत्यता या इससे होने वाले किसी भी लाभ-हानि की पुष्टि नहीं करता है। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
