Numerology: अंक ज्योतिष में हर मूलांक का अपना अलग महत्व माना जाता है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 माना जाता है। मूलांक 6 का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है। यही वजह है कि ऐसे लोगों के व्यक्तित्व में आकर्षण, सुंदरता, कला, प्रेम और सुख-सुविधाओं के प्रति रुचि देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं मूलांक 6 वालों का स्वभाव, व्यक्तित्व, प्रेम जीवन और करियर-कारोबार कैसा रहता है।
कैसा होता है मूलांक 6 वालों का स्वभाव?
अंक शास्त्र अनुसार मूलांक 6 वाले लोग आमतौर पर मिलनसार, आकर्षक और खुशमिजाज स्वभाव के माने जाते हैं। इन्हें साफ-सफाई, सुंदर चीजें और अच्छी लाइफ स्टाइल पसंद होती है। ये लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश करते हैं और दूसरों की मदद करने में भी आगे रहते हैं।
साथ ही इनमें लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने की क्षमता अच्छी हो सकती है। हालांकि कई बार आराम और सुख-सुविधाओं की अधिक चाहत इन्हें खर्चीला भी बना सकती है। इन्हें अपने इमोशन पर काबू रखना सीखना चाहिए, क्योंकि रिश्तों में जरूरत से ज्यादा भावुक होना कभी-कभी परेशानी का कारण बन सकता है।
मूलांक 6 वालों का व्यक्तित्व
मूलांक 6 के जातकों का व्यक्तित्व आकर्षक माना जाता है। ये बातचीत के दौरान सामने वाले पर अच्छी छाप छोड़ सकते हैं। इनमें क्रिएटिविटी और दूरदर्शिता अच्छी होती है। साथ ही फैशन, संगीत, कला, डिजाइन, मनोरंजन और लग्जरी से जुड़े क्षेत्रों में इनकी विशेष रुचि हो सकती है।
वहीं इन लोगों में एक खूबरी होते कि ये अपने आसपास के लोगों को खुश रखने की कोशिश करते हैं। साथ ही इन्हें सम्मान और अपनी तारीफ पसंद होती है।
07 या 08 अक्टूबर कब है गुरु प्रदोष व्रत, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त, मंत्र और पूजा- विधि
कैसी होती है मूलांक 6 वालों की लव लाइफ?
अंक शास्त्र अनुसार प्रेम के मामले में मूलांक 6 वालों को रोमांटिक और इमोशनल माने जाते है। ये अपने पार्टनर की छोटी-छोटी जरूरतों का ध्यान रखने की कोशिश करते हैं। इनके लिए रिश्ते में प्यार के साथ विश्वास और सम्मान भी काफी महत्वपूर्ण होता है।
ये अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए काफी प्रयास कर सकते हैं। हालांकि कई बार अधिक उम्मीदें या इमोशन रिश्ते में तनाव पैदा कर सकती है। इसलिए इन्हें रिश्तों में कम्युनिकेशन और अंडरस्टेंडिंग को महत्व देना चाहिए।
Sunela Gemstone: सुनहला पहनना इन राशियों के लिए माना जाता है लाभकारी, जानिए धारण करने के नियम और लाभ
करियर में मिल सकती है सफलता
मूलांक 6 वाले लोगों को फैशन, डिजाइनिंग, मीडिया, मनोरंजन, होटल इंडस्ट्री, ब्यूटी इंडस्ट्री, इंटीरियर, कला, संगीत और मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों में अच्छा नाम और पैसा कमा सकते हैं। वहीं अच्छे कम्युनिकेशन का टैलेंट इन्हें बिजनेस और पब्लिक डीलिंग में भी फायदा दिला सकता है।
कारोबार में कैसा रहता है प्रदर्शन?
मूलांक 6 वाले लोग लग्जरी प्रोडक्ट्स, कपड़े, ज्वेलरी, कॉस्मेटिक्स, ब्यूटी, होटल, इंटीरियर और मनोरंजन से जुड़े कारोबार में अच्छा लाभ कमा सकते हैं।
हालांकि कारोबार में सफलता के लिए इन्हें फिजूल खर्च और जल्दबाजी में निवेश करने से बचना चाहिए। सही योजना बनाकर भी चलना चाहिए।
