अंक शास्त्र में 1 लेकर 9 नंबर का जिक्र मिलता है। वहीं इन अंकों पर 9 ग्रहों का अधिपत्य होता है। इसलिए इन अंकों से जुड़े लोगों का व्यक्तित्व, करियर और कारोबार एक दूसरे से अलग होता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं नंबर 2 के बारे में, मतलब अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2,11, 20, या 29 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 2 होगा। अंक 2 के स्वामी चंद्र देव हैं। ये लोग स्वभाव से बेहद शांत, सहनशील और कल्पनाशील होते हैं। आइए जानते हैं मूलांक 2 वालों की पर्सनैलिटी, करियर और कारोबार के बारे में विस्तार से…
होते हैं बेहद इमोशनल
अंक शास्त्र अनुसार मूलांक 2 वाले लोग भावुक और दिल से सोचने वाले होते हैं। साथ ही ये लोग दूसरों की भावनाओं को अच्छी तरह समझते हैं और रिश्तों को निभाने में माहिर होते हैं वहीं। इनका स्वभाव शांत होता है। हालांकि, कई बार ये जरूरत से ज्यादा संवेदनशील हो जाते हैं और छोटी-छोटी बातों को दिल पर ले लेते हैं। वहीं इनमें क्रिएटिविटी कूट-कूट कर भरी होती है, इसलिए ये कला, लेखन, संगीत और डिजाइनिंग जैसे क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।
वहीं ये लोग खानपान के शौकीन होते हैं। साथ ही ये रचनात्मक होते हैं और दूसरों की भावनाओं को भांपने में माहिर होते हैं। ये लोग क्रिएटिव माइंडसेट के होते हैं। साथ ही मूलांक 2 वाले लोग कभी-कभी आत्मविश्वास की कमी और ओवरथिंकिंग का शिकार हो जाते हैं। ये दूसरों पर जल्दी भरोसा कर लेते हैं, जिससे नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।
इन क्षेत्रों में पा सकते हैं सफलता
मूलांक 2 के लोग ये अच्छे लेखक, कलाकार, काउंसलर, शिक्षक, मनोवैज्ञानिक या मीडिया से जुड़े प्रोफेशन में नाम कमा सकते हैं। वहीं इनकी कम्युनिकेशन स्किल भी अच्छी होती है, जिससे ये पब्लिक रिलेशन और ह्यूमन रिसोर्स जैसे क्षेत्रों में भी सफल हो सकते हैं। साथ ही कंसल्टेंसी, क्रिएटिव एजेंसी, इवेंट मैनेजमेंट, इंटीरियर डिजाइनिंग और ब्यूटी-फैशन से जुड़े बिजनेस में इन्हें खास सफलता मिल सकती है।
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
