Right way to Wear Pearl Ring : वैदिक ज्योतिष में 9 रत्नों का वर्णन मिलता है। साथ ही इन रत्नों का संबंध नवग्रह से माना गया है। यहां हम बात करने जा रहे हैं मोती रत्न के बारे में, जिसका संबंध चंद्र ग्रह से माना जाता है। साथ ही मोती पहनने से जीवन में आत्मविश्वास और मनोबल की वृद्धि होती है। वहीं जिन लोगों का मन अस्थिर रहता है उन्हें मोती धारण करना चाहिए। वहीं मोती गुस्सा कंट्रोल करने में भी मदद करता है। आइए जानते हैं मोती धारण की विधि और लाभ…

12 साल बाद इन राशियों का शुरू हो सकता है गोल्डन टाइम, गुरु बृहस्पति चलेंगे सीधी चाल

ये लोग धारण कर सकते हैं मोती

अगर आपकी कुंडली में चद्र ग्रह उच्च के विराजमान हैं तो आप मोती रत्न धारण कर सकते हैं। साथ ही जन्मकुंडली में चंद्रमा और गुरु की युति बन रही है तो भी मोती पहनना शुभ रहता है। वहीं मेष ,कर्क ,वृश्चिक और मीन लग्न के लिए मोती धारण पहनना लाभदायक माना जाता है। वहीं अगर चंद्रमा की महादशा चल रही हो तो भी मोती पहन सकते हैं। साथ ही अगर कुंडली में शनि और चंद्रमा की युति बन रही हो तो मोती रत्न नहीं धारण करें। वहीं मोती के साथ नीलम, गोमेट और लहसुनिया धारण न करने की सलाह दी जाती है। 

मोती धारण करने से मिल सकते हैं ये लाभ

मोती धारण करने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। साथ ही आप अगर जीवन में शांति और समृद्धि बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको मोती जरूर धारण करना चाहिए। वही मोती पहनने से मन शांत रहता है। वहीं जो लोग रात में नींद में चलते हैं वो लोग भी मोती धारण कर सकते हैं। 

इस विधि से करें मोती धारण

बाजार में सबसे अच्छा मोती साउथ सी का माना जाता है। साथ ही मोती रत्न कम से कम 7 से सवा 8 रत्ती का धाऱण करन चाहिए। वहीं मोती रत्न को सोमवार के दिन धारण कर सकते हैं। साथ ही मोती को  कनिष्ठा अंगुली में पहन सकते हैं। अगर हम धातु की बात करें तो मोती को चांदी में जड़वाकर धातु पहन सकते हैं। मोती रत्न को पहनने से पहले उसको गाय के कच्चे दूध और गंगाजल से शुद्ध करके धारण करें। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026

डिस्कलेमर (Disclaimer):

“इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र और प्रचलित मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता (Jansatta) इसकी सत्यता या सटीकता का दावा नहीं करता है। किसी भी रत्न (जैसे मोती) को धारण करने से पहले उसके संभावित लाभ, नुकसान और अपनी कुंडली के प्रभाव को जानने के लिए किसी प्रमाणित विशेषज्ञ या ज्योतिषी से सलाह अवश्य लें। व्यक्तिगत अनुभव और परिणाम भिन्न हो सकते हैं।”