Monthly Horoscope December 2022: वैदिक ज्योतिष के अनुसार दिसंबर का महीना ग्रहों की चाल की दृष्टि से सभी राशि के जातकों के लिए विशेष है। क्योंकि इस महीने बुध ग्रह 3 तीन बार गोचर करेंगे। वहीं सूर्य देव 16 दिसंबर को धनु राशि में गोचर करेंगे। वहीं शुक्र ग्रह दो बार गोचर करेंगे। आइए जानते हैं एस्ट्रोलॉजर आचार्य निधि के अनुसार साल 2022 का बाहरवां महीना शिक्षा, करियर, जॉब, बिजनेस, लव रिलेशन और दांपत्य जीवन आदि के लिए कैसा रहने वाला है…
मेष राशि:- आप लोगों के लिए वर्ष का अंतिम महीने में मंगल का गोचर आर्थिक दृष्टि से उत्तम रहेगा। जो लोग नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, वो कर सकते हैं। लेकिन मंगल वक्री होने के कारण और राहु लग्न में होने के कारण निवेश सोच- समझकर करें। मतलब किसी अनुभवी की सलाह जरूर ले लें। वहीं बाहन का खाना खाने से बचें। वरना स्वास्थ्य खराब हो सकता है। वहीं इस महीने माता की सेहत का भी विशेष ध्यान रखें।
वृषभ राशि :- दिसंबर माह में आपको विशेष लाभ के योग बन रहे हैं। वहीं यदि आप नया व्यापार या निवेश करना चाह रहे हैं तो महीने के बीच में कर सकते हैं। लाभ के संकेत दिख रहे हैं। वहीं अष्टम भाव में शुक्र के आने से किसी भी प्रॉपर्टी का लेन देन करने की सोच रहे हैं तो कागज़ी कार्यो को ठीक से जांच ले अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं शेयर बाजार में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो लगा सकते हैं। लाभ के योग बन रहे हैं। वहीं जीवनसाथी के साथ कुछ विषय को लेकर मनमुटाव हो सकता है।
मिथुन राशि:- आप लोगों के लिए यह महीना अनुकूल साबित हो सकता है। सात ही नौकरी पेशा और विद्यार्थियों के लिए यह महीना विशेष शुभ सिद्ध हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों की इंक्रीमेंट और प्रमोशन हो सकता है। साथ ही कारोबारियों को साझेदारी के काम से लाभ मिल सकता है। अविवाहितों के विवाह के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य मिला जुला रहेगा।
कर्क राशि :- दिसंबर का महीना आप लोगों के लिए मिलाजुला साबित हो सकता है। इस महीने आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। वहीं इस महीने आप परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। वहीं अविवाहित लोगों की रिश्ते की बात चल सकती है। लेकिन सफलता मिलती नजर नहीं आ रही है। करियर, कारोबार और आर्थिक मोर्चे पर लाभ मिलने की प्रबव संभावनाएं हैं। लेकिन वाहन सावधानी से चलाएं। क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि :- इस महीने आप वाहन या प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। साथ ही प्रापर्टी के लेन- बेच से भी लाभ हो सकता है। इस महीने प्रेम संबंधित मामलोंं में आपको सफलता मिलती दिख रही है। ब्रेकअप भी हो सकता है। संतान पक्ष से कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। जिससे आपका मन अशांत रह सकता है। लेकिन उतार-चढ़ाव के बीच आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा सामंजस्य बनाए रखने में कामयाब रहेंगे।
कन्या राशि :- ये महीने आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। क्योंकि कन्या राशि के स्वामी बुध आपकी जीविका और सुख साधनों के भाव में गोचर कर रहे हैं। इस महीने आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस महीने आपको संतान की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। व्यापारियों के लिए ये माह मुनाफों से भरपूर साबित हो सकता है। वहीं प्रेम संबंध मजबूत होने के साथ- साथ प्रेम विवाह के योग प्रबल बन रहे हैं।
तुला राशि :- यह सप्ताह आप लोगों के लिए उतार- चढ़ाव भरा साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी शुक्र ग्रह इस महीने धनु और मकर राशि में गोचर करेंगे। शुक्र ग्रह धन भाव और पराक्रम भाव में गोचर करने से आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है। वहीं माह के अंत में जब शुक्र सुख भाव से गोचर करेगा आपको अपने स्वयं के वाहन से यात्रा न करें, अन्यथा कोई दुर्घटना हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के साथ मनमुटाव हो सकता है।
वृश्चिक राशि:- यह महीना कार्यक्षेत्र में उन्नति मिल सकती है। वहीं महीने की शुरुआत में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वहीं विद्यार्थियों के लिए एजूकेशन में नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं जो लोग नए काम को ढूंढ रहे है उनके लिए जल्द जी कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। लेकिन इस महीने आपको अपने क्रोध पर काबू रखना पड़ेगा। अन्यता किसी से कहासुनी हो सकती है।
धनु राशि : – इस महीने आप व्यापार के सिलसिले से यात्रा कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभप्रद साबित हो सकती हैं। वहीं धनु राशि के स्वामी गुरु सुख भाव से गोचर कर रहे हैं, जो आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सुख के पल व्यतीत होंगे। करियर में जॉब के नए- नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलेगा जो आपके मन को हर्षोल्लास से भर देगा। इस महीने आप किसी मांगलिक या धार्मिक कार्य में शामिल भी हो सकते हैं।
मकर राशि :- दिसंबर का महीना आप लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शनि का गोचर लग्न में होगा। वहीं उनकी दृष्टि पराक्रम भाव ,दाम्पत्य जीवन और कर्म स्थान पर पड़ेगी। आपको बता दें कि शनि कर्म प्रधान देवता है तो ये इन क्षेत्रों को बैलेंस करके जीवन को खुशनुमा बनाएंगे। अविवाहित लोगों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है या बात चल सकती है। सेहत इस महीने ठीक रहेगी। वहीं इस दौरान बनाई रणनीतियां लंबे समय तक कारगर रहेंगी।
कुंभ राशि:- इस महीने शनि आपकी गोचर कुंडली के 12वें भाव में गोचर करेंगे और उनकी दृष्टि नवम भाव पर पड़ रही है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का भी साथ मिल सकता है। साथ ही इस महीने आप व्यापार या किसी अन्य काम से यात्रा भी कर सकते हैं। इस महीने आपके मान- सम्माम में वृद्धि होगी। आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी हो सकती है। इस महीने आप आप महत्वपूर्ण कार्यों में समय से सफलता अर्जित करने में कामयाब रहेंगे।
मीन राशि:- यह महीना आपको करियर और व्यापार के लिहाज से लाभकारी साबित हो सकता है। जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, उनके लिए यह समय बेहतर साबित हो सकता है। गुरु ग्रह आपके लग्न भाव में गोचर कर रहे हैं। वहीं उनकी दृष्टि सप्तम भाव पर पड़ रही है। गुरु की सप्तम दृष्टि सप्तम भाव में पड़ने से जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। साझेदारी में कार्य करने के अनेक अवसर मिल सकते हैं।