वैदिक ज्योतिष में मनुष्य की जन्मकुंडली में मौजूद ग्रहों का विश्लेषण करके फलित किया जाता है। ऐसे ही सामुद्रिक शास्त्र में मनुष्य के शरीर के अंगों और तिलों के आधार पर फलित किया जाता है। आपको बता दें शरीर पर मौजूद हर तिल का अपना एक अलग महत्व होता है। आज हम बात करने जा रहे हैं उन लोगों के बारे में, जिनके होंठ पर तिल होता है।
अगर तिल होंठ के नीचे हो तो:
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार यदि तिल होंठ के नीचे हो तो गरीबी छाई रहती है। जिन लोगों के होंठ के ऊपर बाएं हाथ की ओर तिल हो तो वे अपनी संतान से बहुत प्रेम करने वाले होते हैं। साथ ही ये लोग साहसी, चतुर, मेहनती और ईमानदार माने जाते हैं। ये मेहनत करके किसी भी काम में सफलता हासिल कर सकते हैं।
होंठ पर तिल हो तो:
यदि स्त्री और पुरुष के होठों के दाएं तिल का निशान होता है। तो उनका उनके जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्ण रिश्ता रहता है। इनके बीच बेहद अच्छा संबंध बना रहता है। ये काफी मेहनत होते हैं और इसकी के दम पर लाइफ में अच्छा मुकाम हासिल कर लेते हैं। ये दिमाग के भी काफी तेज होते हैं। अपनी बुद्धि के बल पर ये कुछ भी हासिल करने में सक्षम होते हैं। साथ ही ये अपनी किस्मत खुद बनाने में विश्वास रखते हैं।
निचले होंठ के बीच में तिल:
निचले होंठ के बीच में तिल होने से व्यक्ति भावुकता से परिपूर्ण होता है। ऐसे व्यक्ति को बहुत जल्दी रोना आ जाता है। लेकिन साथ ही यह लोग गुस्सैल भी होते हैं। साथ ही ये लोग ऐसे लोग मनी माइंडेड होते हैं और इनको पैसा कमाने का एक जुनून सा होता है। साथ ही ये लोग सामाजिक भी होते हैं और समाजिक गतिविधियों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। ये दूरदर्शी भी होते हैं।
निचले होंठ के बाईं ओर तिल:
मान्यता है कि निचले होंठ के बाईं ओर तिल वाले लोग बहुत ईमानदार होते हैं। इन लोगों को ईमानदारी की वजह से कई बार नुकसान भी उठाना पड़ता है। लेकिन इनका यह व्यवहार इनके व्यक्तित्व की पहचान है। इन लोगों को लेतलतीफी पसंद नहीं होती, ये हर काम को समय पर करना पसंद करते हैं। कार्यक्षेत्र में लोग इनकी इस आदत से खुश रहते हैं।
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022