scorecardresearch

बुध ग्रह अपने मित्र गुरु की राशि में होने जा रहे हैं उदय, इन 3 राशि वालों को धनलाभ के साथ तरक्की के प्रबल योग

Budh Planet Uday: वैदिक अनुसार बुध ग्रह मीन राशि में उदय होने जा रहे हैं, जिससे 3 राशि के लोगों को अच्छा धनलाभ हो सकता है।

budh planet uday, mercury rise in meen
Budh Planet Rise: बुध ग्रह होने जा रहे हैं उदय- (जनसत्ता)

Budh Uday In Pisec: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह समय- समय पर उदित और उस्त होते रहते हैं। जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह मार्च में उदित होने जा रहे हैं। जिसका असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

बुध ग्रह का उदय होना कन्या राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव में उदित होने जा रहे हैं। जिसे वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप का भाव माना गया है। इसलिए इस समय आपका जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं पार्टनरशिप के काम में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित होना वृश्चिक राशि के जातकों शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव में उदित होंगे। इसलिए इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही प्रेम- संबंधों में सफलता मिल सकती है। वहीं जो लोग संतान प्राप्ति के इच्छुक हैं, उनको संतान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं अगर आप कारोबारी हैं तो व्यापार में धनलाभ के योग भी बन रहे हैं। वहीं इस समय आप कारोबार का विस्तार भी कर सकते हैं।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

बुध ग्रह का उदित होना धनु राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव में उदित होंगे। जिसे भौतिक सुख और माता का भाव माना गया है। इसलिए इस समय आपके सुख- साधनों में वृद्धि हो सकती है। साथ ही माता के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। इस समय आप कोई वाहन और प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं।

साथ ही जिन लोगों का व्यापार रियल स्टेट, प्रापर्टी और खान- पान से जुड़ा है, उनको अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही बुध ग्रह की दृष्टि आपके कर्म भाव पर पड़ रही है। इसलिए इस समय बेरोगजार लोगों को नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही व्यापारियों को अच्छा मुनाफा हो सकता है।

Astro Aditya Gaur

(Vedic Astrologer)

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023

पढें Religion (Religion News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 25-02-2023 at 10:50 IST
अपडेट