Shardiya Navratri 2026, Maa Mahagauri Aarti Lyrics In Hindi: शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा करने का विधान है। हालांकि इस साल सप्तमी तिथि की वृद्धि होने के कारण आठवें दिन मां कालरात्रि की ही पूजा की जाएगी। इसके बाद नौवें दिन मां महागौरी के साथ-साथ मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी। महाष्टम 19 अक्टूबर को पड़ रही है। धार्मिक मान्यता है कि महागौरी की पूजा करने के साथ व्रत रखने से जातक को हर दुख दर्द से निजात मिल जाती है और सुख-समृद्धि की वृद्धि हो सकती है। ऐसे में दुर्गा अष्टमी के दिन महागौरी की विधिवत पूजा करने के साथ-साथ अंत में आरती अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से मां दुर्गा अति प्रसन्न हो सकती हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं मां महागौरी की संपूर्ण आरती और मंत्र…

Navratri 2026 Day 8: शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी कब? जानिए मां महागौरी की पूजा विधि, मंत्र, भोग और आरती

महागौरी माता की आरती

जय महागौरी जगत की माया।
जया उमा भवानी जय महामाया।।

हरिद्वार कनखल के पासा।
महागौरी तेरा वहां निवासा।।

चंद्रकली और ममता अंबे।
जय शक्ति जय जय मां जगदंबे।।

भीमा देवी विमला माता।
कौशिकी देवी जग विख्याता।।

हिमाचल के घर गौरी रूप तेरा।
महाकाली दुर्गा है स्वरूप तेरा।।

सती ‘सत’ हवन कुंड में था जलाया।
उसी धुएं ने रूप काली बनाया।।

Kanya Pujan 2026 Date: शारदीय नवरात्रि पर कब करें कन्या पूजन? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, सामग्री, पूजा विधि और महत्व

बना धर्म सिंह जो सवारी में आया।
तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया।।

तभी मां ने महागौरी नाम पाया।
शरण आनेवाले का संकट मिटाया।।

शनिवार को तेरी पूजा जो करता।
मां बिगड़ा हुआ काम उसका सुधरता।।

भक्त बोलो तो सोच तुम क्या रहे हो।
महागौरी मां तेरी हरदम ही जय हो।।

डिसक्लेमर- यह लेख पूरी तरह से ज्योतिषीय गणनाओं और मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी सत्यता या इससे होने वाले किसी भी लाभ-हानि की पुष्टि नहीं करता है। शहर के अनुसार सूर्यास्त के समय में बदलाव हो सकता है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए पंचांग, शास्त्र या फिर किसी पंडित से अवश्य जानकारी लें।