Maa Kalaratri Ki Aarti Hindi Day 7 Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि का सातवें दिन मां भगवती के कालरात्रि स्वरूप की पूजा करने का विधान है। शास्त्रों के अनुसार, मां कालरात्रि का स्वरूप काफी भयानक और डरावना माना जाता है, जो घने अंधकार के समान दिखाई देती है। मां कालरात्रि की चार भुजाएं हैं। जिनमें से एक हाथ में उन्होंने लोहे का अस्त्र और दूसरे में तलवार धारण की हुई है, तीसरे हाथ अभय मुद्रा में और चौथा वरमुद्रा में है, जिससे वह अपने भक्तों को आशीर्वाद देती हैं। मां कालरात्रि की पूजा करने से जातकों को हर एक दुख-दर्द से लेकर अकाल मृत्यु का भय समाप्त हो सकता है। आज मां कालरात्रि की विधिवत पूजा-अर्चना, मंत्र, कथा करने के बाद अंत में इस आरती को अवश्य पढ़ें। आइए जानते हैं मां कालरात्रि की संपूर्ण आरती…
मां कालरात्रि की आरती | Maa Kalratri Ki Aarti Lyrics
कालरात्रि जय जय महाकाली
काल के मुंह से बचाने वाली
दुष्ट संहारिणी नाम तुम्हारा
महा चंडी तेरा अवतारा
पृथ्वी और आकाश पर सारा
महाकाली है तेरा पसारा
खंडा खप्पर रखने वाली
दुष्टों का लहू चखने वाली
कलकत्ता स्थान तुम्हारा
सब जगह देखूं तेरा नजारा
सभी देवता सब नर नारी
गावे स्तुति सभी तुम्हारी
रक्तदंता और अन्नपूर्णा
कृपा करे तो कोई भी दुःख ना
ना कोई चिंता रहे ना बीमारी
ना कोई गम ना संकट भारी
3 नवंबर को गुरु-चंद्र बनाएंगे गजकेसरी राजयोग, कर्क, तुला और धनु राशि को आर्थिक लाभ के योग
उस पर कभी कष्ट ना आवे
महाकाली मां जिसे बचावे
तू भी ‘भक्त’ प्रेम से कह
कालरात्रि मां तेरी जय
डिसक्लेमर- यह लेख पूरी तरह से ज्योतिषीय गणनाओं और मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी सत्यता या इससे होने वाले किसी भी लाभ-हानि की पुष्टि नहीं करता है। शहर के अनुसार सूर्यास्त के समय में बदलाव हो सकता है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए पंचांग, शास्त्र या फिर किसी पंडित से अवश्य जानकारी लें।
