ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी किसी ग्रह का राशि परिवर्तन होता है, तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि साल 2022 में कई ग्रहों की चाल बदलने वाली है। वहीं ग्रहों के सेनापति और भूमि पुत्र मंगल भी 16 जनवरी को धनु राशि में प्रवेश कर गए हैं। यहां ये पूरे 42 दिन तक विराजमान रहेंगे। इस राशि में पहले से ही शुक्र देव विराजमान हैं। धनु राशि में मंगल के प्रवेश से कई लोगों के जीवन में शुभ बदलाव होंगे और धन वृद्धि के योग भी बनेंगे। वहीं मंगल और शुक्र की युति का भी सभी राशि के जातकों पर प्रभाव पड़ेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें विशेष लाभ होने वाला है। आइए जानते हैं ये 4 राशियां कौन सी हैं।
मेष राशि: मंगल और शुक्र की युति इस राशि के जातकों के लिए शुभ फलदायी साबित होगी। शुक्र के प्रभाव से धन, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साथ ही निवेश से आर्थिक लाभ होगा। इसके अलावा इस राशि वालों के लिए मंगल का परिवर्तन मंगलकारी रहेगा। मेष राशि पर मंगल ग्रह का ही आधिपत्य है। इसलिए इन राशि वालों को मंगल देव का पूरा आशीर्वाद मिलने वाला है। इस दौरान आपको करियर में सफलता प्राप्त होगी और आप व्यापार में भी धन अर्जित करने में सफल होंगे।
कुंभ राशि: मंगल का गोचर आपके लाभ भाव में होगा, इसलिए करियर-कारोबार में कुंभ राशि के लोगों को इस दौरान सुखद परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। यदि बीते समय में कहीं निवेश किया था तो उससे आपको लाभ हो सकता है। कोई दबी ख्वाहिश भी इस दौरान पूरी हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ मिलकर कारोबार करने का सपना पूरा होने की भी संभावना है। इसके अलावा दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। इसके अलावा शत्रु और विरोधी परास्त होंगे।
धनु राशि: मंगल और शुक्र की युति आपके लिए शुभ रहने वाली है। इस समय मंगल आपमें अत्यधिक ऊर्जा शक्ति की वृद्धि करेंगे, निर्णय लेने की क्षमता का विस्तार होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसानदेय सिद्ध हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।
मिथुन राशि: 2022 में मंगल का पहला राशि परिवर्तन लाभ की दृष्टिकोण से शुभ रहेगा। 16 जनवरी को मंगल के धनु राशि में प्रवेश करते ही धन लाभ होने के योग हैं। इसके साथ ही बिजनेस या नौकरी में सफलता और यश मिलेगा। मंगल गोचर के दौरान आमदनी बढ़ेगी। इसके अलावा दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। मिथुन राशि के स्वामी बुध है और इस दौरान आप कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। नए साल की शुरुआत में आपको कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022