Mangal Transit In Kumbh 2026: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक मंगल ग्रह को भूमि, शौर्य, साहस, पराक्रम, निडरता, क्रोध और रक्त का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी मंगल ग्रह की चाल में परिवर्तन होता है। तो इन क्षेत्रों पर खास असर पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों के सेनापति मंगल 23 फरवरी को शनि के स्वामित्व वाली राशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही धन- संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। वहीं आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीनव खुशनुमा रहेगा। वहीं जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। साथ ही आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन मिथुन राशि के लोगों को सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से भाग्य स्थान पर संचऱण करेंगे। इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही जो अटके हुए कार्य कर सकते हैं, वो बनेंगे। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम कर सकते हैं। वहीं तार्किक शक्ति पहले से अधिक मजबूत होगी, जिससे फैसले लेने में स्पष्टता आएगी। साथ ही निवेश या नई योजनाएं लाभकारी सिद्ध होंगी।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। व्यापारियों के हाथ फायदे के सौदे लगेंगे। साथ ही कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट आपको मिल सकता है।
यह भी पढ़ें:
डिस्क्लेमर: यह लेख पूरी तरह से ज्योतिषीय गणनाओं, ग्रहों के गोचर और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता (Jansatta) इसकी सटीकता या इसके माध्यम से किए गए दावों (जैसे करियर या आर्थिक लाभ) की पुष्टि नहीं करता है। ज्योतिषीय भविष्यवाणियां केवल सामान्य मार्गदर्शन के लिए हैं और इन्हें पेशेवर वित्तीय, कानूनी या निवेश सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय या निवेश से पहले संबंधित विषय के प्रमाणित ज्योतिषी, पंडित आदि से परामर्श अवश्य लें।
