Mangal Gochar 2026 in Kumbh Rashi: वैदिक पंचांग के अनुसार ग्रह समय-समय पर गोचर कर विशेष योगों का निर्माण करते हैं। फ्यूचर पंचांग के अनुसार 23 फरवरी को ग्रहों के सेनापति मंगल शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं। कुंभ राशि में पहले से सूर्य, शुक्र, बुध और राहु ग्रह विराजमान हैं। ऐसे में मंगल के प्रवेश से यहां पंचग्रही योग का निर्माण होगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब एक ही राशि में पांच ग्रह एकत्र होते हैं तो उसका प्रभाव मानव जीवन के साथ-साथ देश-दुनिया पर भी देखने को मिलता है। यह योग सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा, लेकिन खास तौर पर मेष, वृष और मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय शुभ साबित हो सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से…
मेष राशि (Aries)
पंचग्रही योग आपकी राशि से लाभ और आय स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय में वृद्धि के संकेत हैं। पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। जो लोग एक्सपोर्ट-इंपोर्ट या विदेश से जुड़े व्यापार में हैं, उनके लिए यह समय लाभकारी साबित हो सकता है।
संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। हालांकि निवेश करते समय विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें और सेहत का विशेष ध्यान रखें।
वृष राशि (Taurus)
यह पंचग्रही योग आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव (दसवें भाव) में बनेगा। इसलिए नौकरी और व्यवसाय में तरक्की के प्रबल संकेत हैं। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने की संभावना है। व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है और कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।
पिता के साथ संबंध मजबूत रहेंगे। हालांकि कार्यस्थल पर लापरवाही से बचना जरूरी है, अन्यथा परेशानी हो सकती है।
मिथुन राशि (Gemini)
यह योग आपकी राशि से भाग्य स्थान (नवम भाव) में बनेगा। इसलिए किस्मत का साथ मिल सकता है। रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं। देश-विदेश यात्रा का अवसर मिल सकता है।
धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के संकेत हैं। मेहनत जारी रखें, क्योंकि भाग्य उसी का साथ देता है जो प्रयास करता है।
पंचग्रही योग का व्यापक प्रभाव
कुंभ राशि में सूर्य, शुक्र, बुध, राहु और मंगल का एक साथ आना ऊर्जा, नेतृत्व, तकनीक, राजनीति और आर्थिक क्षेत्रों में हलचल का संकेत दे सकता है। कुछ लोगों को अचानक लाभ मिल सकता है तो कुछ को सोच-समझकर निर्णय लेने की जरूरत होगी।
यह भी पढ़ें:
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
