Mangal Transit In Kumbh 2026: वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को साहस, पराक्रम, शौर्य, वीरता, संपत्ति और क्रोध का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी मंगल ग्रह की चाल में बदलाव होता है तो इन सेक्टरों पर खास प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि 23 फरवरी को भूमिपुत्र मंगल कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में मंगल के गोचर का प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

18 महीने बाद बनेगा ‘महालक्ष्मी राजयोग’, ज्योतिष के अनुसार इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों के लिए सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से लग्न स्थान पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। साथ ही आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं इस समय आप जोखिम भरे कार्यों से लाभ उठा सकते हैं। साथ ही जो लोग रियल एस्टेट, चिकित्सा, फार्मा या रिसर्च से जुड़े क्षेत्रों में काम- कारोबार करते हैं उनको लाभ हो सकता है। 

वृष राशि (Taurus Zodiac)

मंगल ग्रह का गोचर वृष राशि के लोगों को सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली से दशम भाव पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। वहीं अगर आप कारोबारी हैं, तो  आपको कारोबार में शुभ परिणाम हासिल होंगे। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं इस दौरान धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे। साथ ही जो लोग पुलिस, सेना, मेडिकल और प्रापर्टी से जुड़ा कार्य करते हैं, उनको अच्छा लाभ हो सकता है। 

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से तीसरे भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना होगी। वहीं इस दौरान आपकी प्रोफेशनल इमेज मजबूत होगी। साथ ही इस दौरान वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के योग भी बन सकते हैं। वहीं जिन लोगों का काम- कारोबार विदेश से जुड़ा हुआ है उनको लाभ हो सकता है। वहीं इस समय भाई- बहनों का साथ मिलेगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026

Disclaimer:  इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं, लोक कथाओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। वेबसाइट इसकी सत्यता या वैज्ञानिक प्रमाण की पुष्टि नहीं करती है। इसे व्यक्तिगत विश्वास के आधार पर ही अपनाएं। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह लें।