Mangal Margi In 2023: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह एक निश्चित समय अनुसार मार्गी और वक्री होते हैं। किसी भी ग्रह के मार्गी होने का मतलब उस ग्रह का सीधी चाल से मतलब है। आपको बता दें कि भूमिपुत्र मंगल 13 जनवरी को मार्गी (Mangal Planet Margi) हुए हैं। जिससे 3 राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का मार्गी होना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से दूसरे भाव में मार्गी गति से संचरण करेंगे। साथ ही इनकी चतुर्थ दृष्टि आपके संतान और उन्नति के स्थान पर पड़ रही है। वहीं दूसरी दृष्टि इनके भाग्य स्थान पर पड़ रही है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति होगी। साथ ही भाग्य का साथ मिलेगा। वहीं घर पर जो कलह- क्लेश चल रही थी, उससे निजात मिलेगी। वहीं मेष राशि के जातकों को इस अवधि में नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
मंगल ग्रह का मार्गी होना वृष राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि जो मांगलिक दोष चल रहा था, उससे आपको मुक्ति मिलने जा रही है। क्योंकि मंगल ग्रह मार्गी हो चुके हैं। वहीं उनकी दृष्टि आपकी गोचर कुंडली के मन भाव पर पड़ रही है। इसलिए इस समय आपको भूमि, भवन का लाभ मिल सकता है। साथ ही पैतृक संपत्ति मिलने के भी योग हैं। वहीं जो काम बहुत लंबे समय से रुके हुए थे उनमें सफलता मिल सकती है। वहीं वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। वहीं आप कोई लंबी दूरी की यात्रा भी कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का मार्गी होना आर्थिक रूप से अच्छा साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव में मार्गी हुए हैं। इसलिए इस समय आपके मान- सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है। कार्य में सिद्धि संभव है। साथ ही जो लोग व्यापारी हैं, उनको धनलाभ के योग बने हुए हैं। वहीं जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, उनको इस समय किसी पद की प्राप्ति हो सकती है।