Mangal Gochar In Mithun: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर सीधेतौर पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मंगल ग्रह 13 अप्रैल की रात को मिथुन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको मंगल ग्रह का गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे साहस, पराक्रम और भाई- बहन का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही जिन लोगों का व्यापार विदेश से जुड़ा है उनको अच्छा लाभ हो सकता है। आप किसी भी परिस्थिति को आसानी से हल कर पाएंगे। जो लोग प्रापर्टी, रियल स्टेट और जमीन- जायदाद का काम करते हैं, उनको अच्छा लाभ इस अवधि में हो सकता है। लेकिन भाई- बहनों से थोड़ा मनमुटाव हो सकता है। इसलिए वाणी पर संयम रखें।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव में गोचर करेंगे। इसलिए इस जो काम लंबे समय से अटके हुए हैं, वो सभी पूरे होने की संभावना बन रही है। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। वहीं जो छात्र इस समय परीक्षा देने वाले हैं, उनको लाभ हो सकता है। साथ ही व्यापारियों को इस समय अच्छे ऑर्डर आने से लाभ हो सकता है। वहीं जो लोग नौकरी तलाश में है, उनकी इस समय मुराद पूरी हो सकती है। लेकिन इस समय किसी वाद- विवाद से बचें। क्रोध से बचें।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
मंगल ग्रह का गोचर सिंह राशि के जातकों को लाभ हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से 11वें भाव में होने जा रहा है। इसलिए इस समय पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। साथ ही इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं जो लोग विदेश जाकर शिक्षा लेना चाहते हैं, उनके लिए भी ये समय शुभ रहेगा।
वहीं इस समय आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन कमा सकते हैं। लेकिन निर्णय सोच समझकर लें। साथ ही लव लाइफ थोड़ा तनाव हो सकता है।