वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो उसका प्रभाव सीधा मनुष्य पर पड़ता है। साहस और शौर्य के दाता मंगल ने गुरु की राशि धनु में 16 जनवरी को प्रवेश कर लिया है और वह 26 जनवरी तक यहीं विराजमान रहेंगे। वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य के कारक माने गए हैं। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च के होते हैं, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है। वहीं नक्षत्रों में यह मृगशिरा, चित्रा और धनिष्ठा नक्षत्र के ये स्वामी होते हैं।
आपको बता दें मंगल के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 4 ऐसी राशियां हैं, जिनके लिए मंगल का गोचर शुभ फलदायी साबित होने वाला है। आइए जानते हैं ये 4 राशियां कौन सी हैं।
मेष राशि: इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं। धनु राशि में इनका गोचर मेष वालों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर में पदोन्नति के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। इस समय निवेश से भी अच्छा धन अर्जित कर सकेंगे। इस दौरान आपको नए करियर बनाने में सफलता प्राप्त हो सकती है। साथ ही आप व्यापार में भी धन अर्जित करने में सफल होंगे।
मिथुन राशि: 2022 में मंगल का पहला राशि परिवर्तन आपके लिए लाभ की दृष्टिकोण से शुभ रहेगा। करियर में अच्छी ग्रोथ मिलने की संभावना है। कामकाज की स्थिति सुधरेगी। मिथुन राशि के स्वामी बुध देव हैं, इसलिए इन राशि के जातकों को व्यापार में अच्छा लाभ मिल सकता है। इसके अलावा दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। प्रतियोगी छात्रों के लिए भी यह समय अनुकूल दिखाई दे रहा है।
सिंह राशि: इस राशि के जातकों लिए ये अवधि बेहद शुभ रहेगी। इस दौरान आप हर क्षेत्र में सफलता पाने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस दौरान आप नई परियोजनाओं पर काम करेंगे। नौकरी में सैलरी बढ़ने के प्रबल आसार हैं। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। इस दौरान साथ ही आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता हासिल होगी।
मीन राशि: इस राशि से जुड़े हुए लोगों को मंगल के राशि परिवर्तन से शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आपको कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। जीवन में चल रही आर्थिक परेशानियों से निजात मिलेगी। इसके अलावा शत्रु और विरोधी परास्त होंगे। मीन राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं और ज्योतिष के अनुसार गुरु और मंगल ग्रह के बीच मित्रता का भाव है। इसलिए मंगल गोचर के दौरान भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा।
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022